'क्या जरूरत थी इसकी', दीप्ति शर्मा का रन आउट नहीं पचा पा रहे अंग्रेज, एंडरसन-ब्रॉड ने की आलोचना
लंदन, 25 सितंबर: भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने जब आईपीएल में जोस बटलर को विवादित ढंग से नॉन स्ट्राइकर एंड पर आउट कर दिया था तब जेम्स एंडरसन ने उनकी फोटो को बकायदा एक कटर के नीचे से गुजारकर उसके कई टुकड़े कर दिए थे। यह उनका विरोध जताने का कट्टर तरीका था। वह तो इंटरनेशनल मैच नहीं था लेकिन अब जब भारत की महिला खिलाड़ी ने वनडे इंटरनेशनल गेम के दौरान इंग्लैंड की शार्लेट डीन को उसी ढंग से आउट किया तो जिमी कहां चुप बैठने वाले थे। उनका साथ स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी दिया। (फोटो सौजन्य: ट्विटर)

खेल के भावना विपरीत माना जा रहा है
दीप्ति ने शार्लेट तो तब रन आउट कर दिया जब वे इंग्लैंड को धीरे-धीरे जीत की ओर लेकर जा रहीं थी। उन्होंने टॉप ऑर्डर के आउट होने के बाद लोअर ऑर्डर में 47 रन बना लिए थे। लेकिन तभी मैच के 44 ओवर की तीसरी बॉल पर दीप्ति ने ये रन आउट कर दिया। इस कदम को इंग्लैंड में क्रिकेट की भावना विपरीत माना जा रहा है।
जब मैच के ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोर्ट्स ने ही इसको विवादित अंत कहा तो ब्रॉड ने इस पर कमेंट किया और कहा कि मांकड के बारे में बात करना दिलचस्प रहेगा। दोनों तरफ के अपने नजरिए हैं। मुझे व्यक्तिग तौर पर मैच को ऐसे जीतना पसंद नहीं है, मैं इस पर भी खुश हूं कि दूसरे लोग कुछ और सोचते हैं। तो वहीं जेम्स एंडरसन कहते हैं कि वे कभी नहीं समझ पाएंगे खिलाड़ियों को ऐसा करने की क्या जरूरत है। क्या वह मैदान चुरा रही है?
भीड़ भी इस कदम से काफी नाखुश नजर आई
इतना ही नहीं लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर भीड़ भी इस कदम से काफी नाखुश नजर आई। डीन ने 80 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली और उनको आंसुओं में छोड़ दिया। लेकिन वे अंत में टीम इंडिया के साथ हाथ मिलाकर मैदान को छोड़ गईं।
अब गेंदबाज द्वारा बॉलिंग करने के दौरान ही कोई नॉन स्ट्राइकर अपनी क्रीज छोड़ देता है और गेंद तब तक रिलीज नहीं हो पाती तो गेंदबाज को उसकी गिल्लियां बिखरने का हक एमसीसी के नियम 41.16.1 ने दिया। इस नियम के मुताबिक उपरोक्त परिस्थितियों में वह बल्लेबाज रन आउट माना जाएगा।

दीप्ति ने जो किया है वह नियमों के अधीन है
यह भी ध्यान देने की जरूरत है कि आईसीसी ने हाल में क्रिकेट के नियमों में कुछ बदलाव किया है जो एक अक्टूबर से प्रभावी होंगे।
दूसरी ओर भारत की कप्तान हरमनप्रीत ने मैच के बाद साफ कहा कि दीप्ति ने जो किया है वह नियमों के अधीन है। कुछ भी नया नहीं ट्राई किया है। दिन के अंत में आपको जीत मिली है जो आपको लेनी चाहिए।
इस जीत के साथ ही भारत का इंग्लैंड दौरा समाप्त हो गया है जहां पर टीम इंडिया ने वनडे सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप की। इससे पहले टी20 सीरीज के दौरान इंग्लैंड ने 2-1 से कामयाबी हासिल की थी। इस दौरे के समापन के साथ ही भारत की दिग्गज महिला गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने भी संन्यास ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications