हार्दिक पांड्या और बेन स्टोक्स में कौन है बेहतर, ऑलराउंडरों में महान जैक कालिस ने दिया जवाब

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर: साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कालिस क्रिकेट खेलने वाले सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में शामिल है। इस खिलाड़ी ने दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट और वनडे दोनों में जबरदस्त हरफनमौला प्रदर्शन किया और वे प्रोटियाज टीम के महानतम आलराउंडर हैं। कैलिस का नाम विश्व के महानतम ऑलराउंडर की लिस्ट में भी हमेशा के लिए टॉप-5 में रखा जाएगा। जैक्स भारत में लीजेंड लीग क्रिकेट का हिस्सा है और उन्होंने इस समय के 2 बेहतरीन ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या व बेन स्टोक्स के बारे में बात की।

दोनों में इस समय कौन बेस्ट ऑलराउंडर है

दोनों में इस समय कौन बेस्ट ऑलराउंडर है

हार्दिक भारत के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर हैं और बेन स्टॉक इंग्लैंड के बेस्ट ऑलराउंडर है। इन दोनों का ही इस समय वर्ल्ड क्रिकेट पर जलवा कायम है। कालिस ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि यह दोनों ही ऑल राउंडर वर्ल्ड क्लास है। ऑलराउंडर की देखभाल करने की जरूरत पड़ती है। ऑलराउंडर आसानी से देखने को नहीं मिलते हैं। जैक्स कालिस ने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि यह दोनों अपनी-अपनी टीमों के लिए बड़ा रोल निभाएंगे।

इन दोनों के बीच में बढ़िया मुकाबला होगा

इन दोनों के बीच में बढ़िया मुकाबला होगा

कालिस यह तो साफ नहीं बताते कि दोनों में इस समय कौन बेस्ट ऑलराउंडर है पर वे कहते हैं कि इन दोनों के बीच में बढ़िया मुकाबला होगा।

साउथ अफ्रीका और भारत की टीम इस समय T20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए तीन मैचों की सीरीज में खेल रही है जिसमें भारत 1-0 से आगे है। कालिस का मानना है कि ये सीरीज वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए काफी अच्छी है। भले ही वहां कंडीशन यहां से अलग होंगी। साथ ही उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा को भी सलाह दी कि वे अपना फोकस वर्ल्ड कप पर रखें और उनको सपोर्ट करने के लिए पूरी टीम मौजूद है।

लीजेंड क्रिकेट का भविष्य काफी अच्छा है

लीजेंड क्रिकेट का भविष्य काफी अच्छा है

कालिस लीजेंड लीग क्रिकेट में गुजरात की ओर से खेल रहे हैं और उन्होंने इस प्रतियोगिता में अपने अनुभव के बारे में बात की है।

46 साल के हो चुके दिग्गज ने कहा कि लीजेंड क्रिकेट का भविष्य काफी अच्छा है और यहां पर काफी बेहतरीन प्रतियोगिता देखने के लिए मिल रही है। कालिस ने कहा, लोग और खिलाड़ी लीग का आनंद उठा रहे हैं। मुझे लगता है इसका भविष्य अच्छा है। मैं एक ऐसा इंसान रहा हूं जिसने अपने करियर में काफी कम चोटे खाई हैं। मैंने फिटनेस को इंजॉय किया है और यह मेरे लिए प्राकृतिक है। जब कालिस से पूछा गया कि वह अपने करियर के उतार-चढ़ाव के बारे में बात करें तो उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप नहीं जीत पाना उनके करियर का सबसे बड़ा उतार है और सबसे बड़ा चढ़ाव है ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड में जीतना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+