विराट कोहली को लेकर आखिर ये क्या बोल गए 'जग्गू दादा', खुद को लेकर जताई ये बड़ी ख्वाहिश

Jackie Shroff On Virat Kohli: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ ने हाल ही में मुंबई में अपने शुरुआती संघर्षों के बारे में बात की। 1980 के दशक में प्रसिद्धि पाने वाले जैकी श्रॉफ रणवीर इलाहाबादिया के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कई बातों का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर भी दिल जीतने वाली बात कही।

कोहली को लेकर कही ये बात

जैकी श्रॉफ ने कहा कि विराट कोहली भारत का गौरव हैं, मैं उनकी बहुत प्रशंसा करता हूं। इससे पहले भी कई मौकों पर जैकी श्रॉफ विराट कोहली की बात करते रहे हैं। काफी समय पहले जैकी श्रॉफ ने विराट कोहली को लेकर एक मजेदार वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में कैमरे के सामने बात करते हुए तो विराट कोहली ही नजर आ रहे थे। लेकिन आवाज किसी और की नहीं बल्कि बॉलीवुड के बीड़ू यानी कि जैकी श्रॉफ की थी।

Jackie Shroff 1

पुराने दिनों को किया याद

बॉलीवुड के जग्गू दादा ने अपने अतीत को याद करते हुए चॉल में रहने के अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि मुझे वे साल याद हैं जब मैं चॉल के बाथरूम के बाहर अपना मग लेकर खड़ा रहता था। वहां सात छोटी-छोटी इमारतें थीं और सभी के लिए सिर्फ़ तीन बाथरूम थे। हर सुबह, शौचालय के बाहर लाइन लगी होती थी क्योंकि लोग काम पर जाने के लिए जल्दी में होते थे। यह याद आज भी मेरे दिमाग में इतनी ताज़ा है... कि कभी-कभी मैं अपने सपनों में खुद को उस लाइन में खड़ा हुआ देखता हूं।

मां को लेकर कही ये बात

इंटरव्यू के दौरान जैकी को उस कमरे की तस्वीर दिखाई गई जिसमें वे कभी रहा करते थे। उन्होंने कहा कि मैं फर्श पर बैठकर खाना खाता था, जो मुझे लगता है कि खाने का सबसे अच्छा तरीका है। मेरी मां खाना बनाती थी और मैं ज़मीन पर बैठकर खाता था। वे यादें मेरे दिमाग से नहीं निकली हैं। मैं इस कमरे के फर्श पर सोता था। मैंने उस कमरे के कोने में एक सांप देखा था। एक बार एक चूहे ने मुझे और मेरी मां को काट लिया था।

जताई ये बड़ी ख्वाहिश

उन्होंने 60 के दशक के मध्य के अपने अनुभवों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि मैं 60 के दशक के मध्य की बात कर रहा हूं। मैं कभी-कभी वहां जाता हूं यह वह जगह है जहां मैं बड़ा हुआ हूं। मैंने मकान मालिक से भी कहा कि वह मुझे किराए पर जगह दे दे, लेकिन उसने मना कर दिया। मैंने उससे कहा कि मैं दूसरों के बराबर ही किराया दूंगा, लेकिन वह नहीं माना। मैं अभी भी कोशिश कर रहा हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+