IND vs PAK: हार की बौखलाहट में पाकिस्तान टीम डायरेक्टर ने खोया आपा, BCCI पर साधा निशाना

IND vs PAK, Mickey Arthur: भारत के खिलाफ मुकाबला हारने के बाद पाकिस्तानी खेमे में मायूसी है। फैन्स भी खुश नहीं हैं और खिलाड़ियों की स्थिति के बारे में क्या ही कहा जाए। इस बीच पाकिस्तानी टीम के डायरेक्टर मिकी आर्थर ने पाकिस्तान की हार के बाद बीसीसीआई पर तंज़ कसा है।

मिकी आर्थर ने मैच के बाद कहा कि यह आईसीसी इवेंट नहीं लग रहा, ऐसा लग रहा जैसे बीसीसीआई द्विपक्षीय सीरीज आयोजित करा रही है। हार को लेकर ध्यान भटकाने के लिए आर्थर ने बीसीसीआई पर ठीकरा फोड़ दिया और पाकिस्तान के गाने से भी जोड़ दिया।

mickey arthur

आर्थर ने कहा कि आज रात का इवेंट आईसीसी का टूर्नामेंट नहीं लगा था। यह बीसीसीआई की द्विपक्षीय सीरीज लग रही थी। इसमें मैंने 'दिल-दिल पाकिस्तान' गाना भी सुना। इससे निश्चित रूप से फर्क पड़ता है। आर्थर ने कहा कि इससे माहौल बनता है। बाद में ज्यादा पूछे जाने पर उन्होंने कुछ भी बोलने से मना करते हुए कहा कि मैं यह नहीं चाहता कि मेरे ऊपर जुर्माना लगाया जाए।

गौरतलब है कि पाकिस्तानी टीम को भारतीय टीम के खिलाफ मैच में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था और टीम इंडिया का सपोर्ट भी कर रहा था। भारतीय फैन्स के सामने खेलते हुए टीम इंडिया ने धमाका कर दिया।

रोहित शर्मा ने अपने शॉट्स से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वह 86 रनों की पारी में छह छक्के जड़ने में सफल रहे। रोहित शर्मा ने धमाका करते हुए पाकिस्तान के सभी मुख्य गेंदबाजों की बखिया उधेड़कर रख दी। टीम इंडिया ने लगभग 20 ओवर शेष रहते 192 का लक्ष्य हासिल कर लिया।

मैच के बाद विराट कोहली और बाबर आज़म की मुलाक़ात देखने को मिली। बाबर आज़म को विराट कोहली ने अपने ऑटोग्राफ वाली जर्सी भी भेंट की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुआ था। कोहली और बाबर दोनों खुश दिखाई दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+