सब छोड़ के चले जाना आसान नहीं होता, छलका एक कीपर का दूसरे विकेटकीपर के लिए दर्द

नई दिल्ली, 2 मार्च: यह एक आम कहावत है कि एक इंसान दूसरे इंसान का दर्द सही मायनों में तभी समझ सकता है जब वह भी किसी न किसी स्टेज पर उस इंसान की स्थितियों से परिस्थितियों से गुजरा हो। इसी वजह से कई बार एक ही पेशे के लोग एक दूसरे का दुख दर्द थोड़ा बेहतर तरीके से समझ लेते हैं। भारत के दो विकेटकीपर हैं- एक का नाम दिनेश कार्तिक है और दूसरे का रिद्धिमान साहा। इन दोनों ही अनुभवी खिलाड़ियों के पास अब शायद इंटरनेशनल करियर नहीं बचा है।

रिद्धिमान साहा का करियर खत्म-

रिद्धिमान साहा का करियर खत्म-

रिद्धिमान साहा को हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल ना करके भारतीय चयनकर्ताओं ने साफ सिग्नल दे दिया है कि वे ऋषभ पंत को ही भविष्य के विकेटकीपर के तौर पर देख रहे हैं। साहा के मुताबिक उनको संन्यास लेने के लिए भी कह दिया गया था। दूसरी और दिनेश कार्तिक हैं जो लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर है लेकिन T20 वर्ल्ड कप खेलने का सपना छोड़ना नहीं चाहते। इसके लिए उनकी नजरें आईपीएल पर टिकी हुई है लेकिन भारतीय टीम में पहले से ही विकेटकीपरों की पूरी फौज को देखते हुए कार्तिक के लिए भी संभावनाएं ना के बराबर है।

दिनेश कार्तिक ने साहा के साथ सहानुभूति जताई

दिनेश कार्तिक ने साहा के साथ सहानुभूति जताई

इसी बीच दिनेश कार्तिक ने साहा के साथ सहानुभूति जताई है और यह कहा है जब टीम मैनेजमेंट यह तय कर लेती है कि वह आपको छोड़कर आगे बढ़ रही है तो आपके ऊपर बहुत बुरी गुजरती है लेकिन साथ ही कार्तिक का मानना है कि कहीं ना कहीं साहा भी स्थिति समझते होंगे। दिनेश कार्तिक ने यह बात आईसीसी से कही है जहां वे कहते हैं कि उन्होंने जितने भी इंटरव्यू रिद्धिमान साहा के देखे हैं उसके हिसाब से ऐसा लगता है कि साहा इस बात को समझते हैं कि यह फैसला क्यों लिया गया है।

बहुत मुश्किल होता है जब ऐसे कह दिया जाता है..

बहुत मुश्किल होता है जब ऐसे कह दिया जाता है..

कार्तिक ने कहा कि, मैं जानता हूं कोई भी क्रिकेटर इस बात को स्वीकार नहीं करेगा कि आपको कह दिया जाए कि सब कुछ छोड़ कर आगे बढ़ जाओ। यह काफी मुश्किल है क्योंकि एक खिलाड़ी का काम केवल खेलना होता है। हम सब अपने देश को रिप्रेजेंट करना चाहते हैं और हम सब के भीतर यही आग जलती रहती है। तो कोई हमसे आकर कहे कि अब तुम्हारा समय पूरा हो चुका तो इस बात को पचाना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन यह भी सही है कि आपको यह भी समझना पड़ेगा कि चयनकर्ता, कोच और कप्तान किस तरफ जा रहे हैं।

साहा को दुनिया में अभी भी बेस्ट कीपर बताया-

साहा को दुनिया में अभी भी बेस्ट कीपर बताया-

दिनेश कार्तिक मानते हैं कि ऋषभ पंत इस दौरान पहली पसंद के विकेटकीपर के तौर पर खुद को स्थापित कर चुके हैं। और यहां से पता चलता है कि भारतीय टीम किस दिशा में आगे बढ़ रही है। अगर भारत को दूसरे विकेटकीपर की जरूरत है तो फिर वह किसी दूसरे युवा की और देखेंगे। इसी बीच दिनेश कार्तिक रिद्धिमान साहा की तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं और कहते हैं कि बंगाल का यह विकेटकीपर दुनिया का बेस्ट कीपर है।

गुजरात टाइटंस में दिखेंगे अब साहा-

गुजरात टाइटंस में दिखेंगे अब साहा-

कार्तिक ने कहा, "वह अभी भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक है, मैं उसे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर के रूप में आंकता हूं। उसके पास बहुत अच्छे हाथ हैं, वह वास्तव में अच्छी तरह से मूव करता है ... वह एक शानदार विकेटकीपर है। उनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुछ शतक हैं और जब टीम इंडिया को इसकी जरूरत थी, तब उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।"

साहा ने मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीज़न को छोड़ दिया है। अब वे इंडियन प्रीमियर लीग के लिए तैयार होंगे जहां उन्हें गुजरात टाइटंस ने खरीदा, जिसकी अगुवाई हार्दिक पांड्या करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+