ISL vs LAH Dream11: शादाब खान या शाहीन अफरीदी? PSL में आज एक सही कप्तान बना देगा करोड़पति!
आज से पाकिस्तान सुपर लीग 2025 का आगाज हो रहा है। टूर्नामेंट के पहले मैच में शादाब खान की इस्लामाबाद यूनाइटेड शाहीन अफरीदी की लाहौर कलंदर्स से भिड़ेगी। मैच रात 9 बजे से रावलपिंडी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज एक्शन से पहले Dream11 टीम पर एक नजर डालते हैं।
2024 की चैम्पियन ISL जहां बैलेंस और फॉर्म में परफेक्ट नज़र आ रही है, वहीं LAH पिछली बार 10 में से सिर्फ 1 मैच जीत पाई थी। लेकिन टी20 का खेल है, और शाहीन के पास ऐसा पलटवार करने का दम है कि Dream11 पॉइंट्स की गाड़ी पलट जाए!

पिच रिपोर्ट: रनों की बारिश तय, गेंदबाज़ों को सोच-समझकर चुनें!
रावलपिंडी की पिच का मूड फुल-ऑन बल्लेबाज़ी वाला है। पिछले इंटरनेशनल मुकाबले में 357 रन बने थे सिर्फ़ 7 विकेट के नुकसान पर। ऐसे में टॉप ऑर्डर बैटर्स और डेथ ओवर स्पेशलिस्ट गेंदबाज आपकी टीम की रीढ़ हो सकते हैं। टॉस जीतने वाली टीम शायद चेस को चुनेगी, क्योंकि दू फैक्टर (Dew) देर रात रन चेस को आसान बना सकता है।
हेड-टू-हेड: बराबरी की टक्कर, लेकिन 1 जीत आगे इस्लामाबाद!
इस्लामाबाद यूनाइटेड और लाहौर कलंदर्स के बीच अब तक कुल 19 मुकाबले हो चुके हैं। और मज़ेदार बात ये है कि दोनों टीमों की टक्कर लगभग बराबरी की रही है!
- ISL ने 10 बार बाज़ी मारी है।
- LAH ने 9 मुकाबले जीते हैं।
ISL vs LAH Dream11: आज के मैच की ड्रीम-11 टीम
- विकेटकीपर: सैम बिलिंग्स
- बैटर्स: रासी वैन डर डुसेन, फखर जमान, डेरिल मिचेल
- ऑलराउंडर्स: शादाब ख़ान (C) सिकंदर रजा, मैट शॉर्ट, आगा सलमान
- बॉलर्स: शाहीन अफरीदी (VC), हारिस रऊफ, नसीम शाह
किसे बनाएं कप्तान?
अगर आप रिस्क लेकर जीतना चाहते हैं, तो शादाब ख़ान को कप्तान और शाहीन अफरीदी को वाइस कैप्टन बना सकते हैं। अगर आप सेफ ज़ोन में रहना चाहते हैं तो वैन डर डुसेन या सिकंदर रज़ा को भी कैप्टेंसी में ट्राई कर सकते हैं।
इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम: कॉलिन मुनरो, हैदर अली, रासी वान डेर डुसेन, सलमान आगा, आजम खान (विकेटकीपर), इमाद वसीम, जेसन होल्डर, शादाब खान (कप्तान), नसीम शाह, रिले मेरेडिथ, रुम्मन रईस, एंड्रीज़ गौस, सलमान इरशाद, साद मसूद, हुनैन शाह, बेन द्वारशुइस, मैथ्यू शॉर्ट, मोहम्मद नवाज।
लाहौर कलंदर्स टीम: फखर जमान, कुसल परेरा, डेरिल मिशेल, सैम बिलिंग्स, आसिफ अली, मोहम्मद नईम, मुहम्मद अखलाक (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, जमान खान, मोमिन कमर, डेविड विसे, सिकंदर रजा, टॉम कुरेन, अब्दुल्ला शफीक, रिशाद हुसैन, सलमान मिर्जा, आसिफ अफरीदी, जहांदाद खान, मोहम्मद अज़ाब।












Click it and Unblock the Notifications