भारत-पाकिस्तान मैच पर ISIS के 'लोन वुल्फ अटैक' का साया, न्यूयॉर्क में हाई-अलर्ट पर पुलिस प्रशासन
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के आगाज से पहले आईएसआईएस-के (ISIS-K) ने भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर हमले की धमकी दी है। जिसके बाद अधिकारियों ने 6 जून को न्यूयॉर्क में होने वाले भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैच के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है। आतंकी संगठन ने एक वीडियो जारी कर स्वतंत्र हमलावरों से अटैक करने की बात कही है, जिसके बाद स्थानीय और राज्य अधिकारियों से तत्काल प्रतिक्रिया मांगी गई है।
मैच पर लोन वुल्फ अटैक का साया
दरअसल, भारत और पाकिस्तान का मैच 9 जून को खेला जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित मैच से पहले सुरक्षाकर्मी संभावित लोन वुल्फ अटैक को ध्यान में रखकर व्यवस्था कर रहे हैं। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने अगले महीने न्यूयॉर्क में होने वाले भारत और पाकिस्तान विश्व कप क्रिकेट मैच को लेकर धमकी दी है।

क्या है लोन वुल्फ अटैक?
नासौ काउंटी के पुलिस कमिश्नर पैट्रिक राइडर ने कहा कि वैश्विक स्तर पर प्रसारित एक वीडियो में, आतंकवादी संगठन 'लोन वुल्फ' को कार्रवाई करने के लिए बुला रहा है। "लोन वुल्फ" आतंकवादी संगठनों के सदस्य या समर्थक होते हैं जो संगठनों से संकेत लेते हैं और स्वतंत्र रूप से काम करते हैं, जिससे उन्हें ट्रैक करना अधिक कठिन हो जाता है।
बुधवार को न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा कि उन्होंने 'न्यूयॉर्क राज्य पुलिस को उच्च सुरक्षा उपायों में संलग्न होने का निर्देश दिया है, जिसमें कानून प्रवर्तन की उपस्थिति, उन्नत निगरानी और गहन जांच प्रक्रियाएं शामिल हैं'।
न्यूयॉर्क शहर की सीमा से लगे नासौ काउंटी के प्रमुख ब्रूस ब्लेकमैन ने एक समाचार सम्मेलन में कहा कि, 'हम सुनिश्चित करते हैं कि हम संभावित रूप से उत्पन्न होने वाली हर स्थिति पर नज़र रखें। अब इस उद्देश्य के लिए, हमने कई सावधानियां बरती हैं।' उन्होंने कहा कि, आइजनहावर पार्क में क्रिकेट स्टेडियम में अतिरिक्त पुलिस अधिकारी तैनात किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- PAK vs ENG Head to Head: पाक-इंग्लैंड का चौथा मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
उन्होंने कहा कि, "यहां के निवासियों की सुरक्षा और संरक्षा के मामले में हम हर बारीक विवरण पर ध्यान देंगे।' इससे पहले दक्षिण और मध्य एशिया में सक्रिय इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठन की शाखा ISIS-खोरासन द्वारा चैट ग्रुप में पोस्ट किए गए खतरे के स्तर के बारे में कुछ अस्पष्टता थी।












Click it and Unblock the Notifications