SRH की हार से मायूस थे ईशान किशन, फिर नीता अंबानी ने मां की तरह संभाला, प्यार से सहलाया चेहरा

आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने जब ईशान किशन (Ishan Kishan) को रिलीज किया था, तब MI के फैंस के दिल टूटे थे। सात साल तक टीम का हिस्सा रहे ईशान को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने बड़ी रकम में खरीदा और गुरुवार को वो पहली बार विरोधी टीम की जर्सी में वानखेड़े लौटे।

मैच में ईशान बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके। तीन गेंदों में महज 2 रन बनाकर स्टंप आउट हो गए। SRH की ओर से भी टीम को हार का सामना करना पड़ा। मैदान में भले ही नजरों से कुछ न कहा गया हो, लेकिन कैमरों ने ईशान की मायूसी साफ-साफ पकड़ ली।

Ishan Kishan With Nita Ambani

मैच के बाद नीता अंबानी से मिली ममता
जब मैच खत्म हुआ तो खिलाड़ी हमेशा की तरह एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे। उसी दौरान ईशान किशन सीधा पहुंच गए मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी के पास। इस दौरान नीता अंबानी ने न सिर्फ उनका मुस्कान के साथ स्वागत किया, बल्कि बड़े ही अपनापन से गाल सहलाया- जैसे कोई मां अपने मायूस बेटे को संभालती है। वो पल वाकई दिल छू लेने वाला था।

ईशान ने जताया सम्मान, SRH की डगआउट की तरफ लौटे
इस छोटे लेकिन भावुक लम्हे के बाद ईशान किशन ने नीता अंबानी को नमस्ते किया और वापस SRH की टीम की ओर लौट गए। इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैन्स ने इसे 'मां जैसी ममता' का नाम दिया।

मैच रिपोर्ट: मुंबई का ऑलराउंड धमाका
मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने बेहतरीन खेल दिखाया। SRH को 162/5 पर रोकने के बाद टीम ने 18.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। विल जैक्स (36), सूर्यकुमार यादव (26) और तिलक वर्मा (21*) ने अहम योगदान दिया। जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और जैक्स ने गेंदबाज़ी में भी कमाल किया।

पॉइंट्स टेबल की तस्वीर
इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस के 6 पॉइंट हो गए हैं, हालांकि वे अभी भी सातवें पायदान पर हैं। वहीं SRH की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं, उनके खाते में अब भी सिर्फ 2 जीत हैं और वे नौवें स्थान पर हैं। पिछली बार फाइनल खेलने वाली टीम इस बार आधे सफर में ही प्लेऑफ से दूर दिख रही है।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+