जन्मदिन के अवसर पर भगवान की शरण में ईशान किशन, जानिए किस मन्दिर में जाकर की पूजा-अर्चना

Ishan Kishan Birthday: टीम इंडिया से बाहर चल रहे ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन आज अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं। ईशान किशन ने इस ख़ास अवसर पर भगवान को याद किया और पूजा करने के लिए मंदिर पहुंच गए। सोशल मीडिया पर ईशान किशन का फोटो भी सामने आया है।

ईशान किशन शिरडी स्थित समाधि मंदिर में गए और भगवान से प्रार्थना की। सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गए फोटो में किशन ने कैप्शन देते हुए लिखा कि श्रद्धा और सबुरी। ईशान किशन के पास इस समय बीसीसीआई का अनुबंध नहीं है और वह टीम से बाहर हैं।

ishan kishan

किशन को इस साल ही बोर्ड ने अनुबंध से बाहर कर दिया था। रणजी ट्रॉफी में नहीं खेलने की वजह से उनके ऊपर गाज गिरी और कड़ा एक्शन हुआ। इसके बाद वह टीम इंडिया में भी नहीं चुने गए हैं। देखना होगा कि ईशान किशन के लिए अब चीजें कब तक ठीक होती हैं।

मन्दिर जाने के फैसले को फैन्स सराहा है। फैन्स उनको देखकर खुश हैं और भगवान से प्रार्थना करना अच्छा माना है। यह देखना होगा कि ईशान किशन को टीम इंडिया में कब तक वापस जगह मिल पाएगी। भारतीय टीम में नए कोच गौतम गंभीर के आने से चीजों में बदलाव आ सकता है।

गौरतलब है कि बीसीसीआई ने नेशनल टीम के सदस्यों को भी घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए कहा है। ईशान किशन पिछली बार रणजी ट्रॉफी में नहीं खेले थे इसके बाद ही उनको टीम से बाहर करने के अलावा अनुबंध से भी हटाया गया था। उनके साथ श्रेयस अय्यर को भी अनुबंध नहीं मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+