Rishabh Pant की चोट बनी बिहार के लाल के लिए वरदान? वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले की वापसी तय!
India Test Squad, Ishan Kishan: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चौथे टेस्ट के पहले दिन ही चोटिल हो गए। मैनचेस्टर में खेले जा रहे भारत-इंग्लैंड के चौथे टेस्ट के पहले दिन ऋषभ पंत को इंग्लिश गेंदबाज क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलते समय पैर में चोट लग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक पंत का अंगूठा फ्रैक्चर हो गया है और अब उन्हें छह हफ्ते का आराम करने की सलाह दी गई है। ऐसे में उनके बाकी टेस्ट मैच में खेलने की संभावना नहीं है।
ईशान किशन की हो सकती है टीम में एंट्री (India Test Squad, Ishan Kishan)
ऋषभ पंत की इस चोट ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी को लेकर टीम मैनेजमेंट को नई चुनौती में डाल दिया है। हालांकि, खबर है कि अब ईशान किशन को अंतिम टेस्ट के लिए भारतीय टेस्ट स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है। अंतिम टेस्ट 31 जुलाई से द ओवल मैदान पर खेला जाएगा। ईशान किशन ने पिछले महीने इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेला था, जहां उन्होंने नॉटिंघमशायर की ओर से दो मैचों में दो अर्धशतक लगाए और विकेट के पीछे 5 शिकार किए।

पंत के चोटिल होने से किसे फायदा?
इससे पहले उन्होंने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने एक शानदार अर्धशतक भी जड़ा था। हालांकि, बाद में मानसिक थकान के कारण उन्होंने ब्रेक लिया और इसके बाद घरेलू क्रिकेट से दूरी बनाए रखी, जिसके चलते बीसीसीआई ने उन्हें अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया। लेकिन पंत के चोटिल होने के बाद ईशान की वापसी की उम्मीदें बढ़ गई है।
कई खिलाड़ी हो चुके हैं चोटिल
हालांकि, टीम में पहले से मौजूद विकेटकीपर ध्रुव जुरेल भी विकल्प के तौर पर हैं। लेकिन ईशान का अनुभव और इंग्लैंड में हालिया प्रदर्शन उनके पक्ष में जा सकता है। भारतीय टीम पहले ही इस दौरे पर कई खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही है। तेज गेंदबाज आकाश दीप (ग्रोइन इंजरी), अर्शदीप सिंह (उंगली में चोट) और ऑलराउंडर नितीश रेड्डी (घुटने की चोट) पहले ही सीरीज से बाहर हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications