89 रनों की तूफानी पारी में ईशान किशन ने पंत को पछाड़ा, धोनी भी नहीं कर पाए ऐसा कारनामा

लखनऊ, 25 फरवरी: भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत की जीत के हीरो साबित हुए। रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग में बल्लेबाजी करने उतरे ईशान किशन ने 56 गेंदों पर 10 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 89 रनों की तूफानी पारी खेली। वह ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में इस मुकाबले में विकेटकीपिंग भी कर रहे थे। ईशान को उनके प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया है।

भारतीय विकेटकीपर द्वारा बनाया गया सर्वश्रेष्ठ स्कोर

भारतीय विकेटकीपर द्वारा बनाया गया सर्वश्रेष्ठ स्कोर

ईशान किशन की यह पारी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत अपने इस तेज तर्रार बल्लेबाज से तूफानी स्ट्राइक रेट की उम्मीदें कर रहा था लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई T20 सीरीज में ईशान किशन का बल्ला उसने जोरों से नहीं गरजा। लेकिन ईशान किशन ने साबित कर दिया है कि वह भारतीय टीम में लंबी रेस के घोड़े हैं और उनकी काबिलियत पर टीम मैनेजमेंट यकीन कर सकता है। ईशान किशन की यह पारी T20 क्रिकेट में किसी भी भारतीय विकेटकीपर द्वारा बनाया गया सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

एक ही पारी में पंत और धोनी को पछाड़ा-

एक ही पारी में पंत और धोनी को पछाड़ा-

इससे पहले ऋषभ पंत ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 65 रनों की नाबाद पारी खेली थी। हैरानी की बात यह है कि भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी T20 इंटरनेशनल में केवल 56 रनों का टॉप स्कोर ही रखते हैं जो उन्होंने 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ बेंगलुरु में बनाया था। ईशान किशन ने अपनी 89 रनों की पारी में 14 चौके लगाए। यह किसी भारतीय विकेटकीपर द्वारा T20 इंटरनेशनल की एक पारी में लगाए गए सर्वाधिक चौके हैं। इससे पहले रोबिन उथप्पा ने 2015 में जिंबाब्वे के खिलाफ विकेट कीपिंग करते हुए 9 चौके जड़े थे।

पारी से रोहित खुश-

पारी से रोहित खुश-

ईशान किशन की इस पारी से उनके कप्तान और मुंबई इंडियंस के साथ रोहित शर्मा काफी खुश है। वे ईशान किशन को काफी लंबे समय से जानते हैं और उनकी मानसिकता को भी समझते हैं इसके अलावा ईशान किशन की काबिलियत को भी रोहित से बेहतर कोई नहीं समझता। ऐसे में ईशान की पारी केवल एक मैच की प्रतीक्षा कर रही थी जो पूरा हो चुका है। रोहित मैच समाप्ति के बाद कहते हैं कि, दूसरे छोर पर ईशान किशन को ऐसे बल्लेबाजी करते देखना काफी अच्छा अनुभव रहा। जिस तरीके से उन्होंने अपनी बल्लेबाजी को जारी रखा और अपनी पारी को बुना वह बहुत अच्छा था। आमतौर पर उनको ऐसा करने में दिक्कत होती है। ऐसा नहीं होता है कि आप बल्ले के बीचो-बीच गेंद हर बार लेते रहें, आपको गैप भी ढूंढने होंगे।

ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप के दौरान काम आएगी ये तैयारी- किशन

ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप के दौरान काम आएगी ये तैयारी- किशन

दूसरी ओर, ईशान किशन मानते हैं कि वेस्टइंडीज के खिलाफ धीमी गति से बल्लेबाजी करने की वजह उनका पॉजिटिव माइंड सेट ना होना था। उनकी इंटेंट भी बहुत अच्छी नहीं थी लेकिन इस बार उन्होंने चीजों को सिंपल रखा उन्होंने गेंद को देखा फिर अपने शॉट लगाए। किशन इस बात से भी खुश हैं कि वह भारत में बड़े-बड़े स्टेडियमों में बल्लेबाजी करके साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहे T20 वर्ल्ड कप की भी बढ़िया तैयारियां कर रहे हैं। आस्ट्रेलिया में बड़ी-बड़ी बाउंड्री देखने को मिलती है और वहां पर आपको बल्लेबाजी में अगर सफल होना है तो लगातार गैप ढूंढने होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+