Ishan Kishan की किस्मत ने फिर से मारी पलटी, टी20 वर्ल्ड कप में जगह मिलने के बाद अब मिली कप्तानी

Ishan Kishan: ईशान किशन की कप्तानी में हाल ही में झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जीत हासिल की थी। वह झारखंड को टाइटल दिलाने वाले पहले कप्तान हैं। इसके बाद उनकी किस्मत चमक उठी है। ईशान किशन को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल किया गया। अब एक बार फिर से उनको बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

भारतीय क्रिकेट के 'पॉकेट डायनामाइट' कहे जाने वाले ईशान किशन के लिए साल 2025 का अंत किसी सपने से कम नहीं रहा है। विजय हजारे ट्रॉफी में ईशान किशन को टीम की कप्तानी थमाई गई है। एक बर फिर से वह बतौर कप्तान धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे।

ishan kishan

झारखंड की टीम का ऐलान होने पर स्थिति साफ़ हो गई कि ईशान किशन एक बार फिर से टीम की कमान थामने के लिए तैयार हो गए हैं। ईशान किशन के डेप्युटी के रूप में विकेटकीपर कुमार कुशाग्र को रखा गया है।

Ishan Kishan ने उठाई ट्रॉफी

ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड ने हाल ही में हरियाणा को हराकर पहली बार SMAT की ट्रॉफी उठाई है। ईशान ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले से आग उगली और 10 पारियों में 57.44 की औसत से 517 रन ठोक डाले। फाइनल मुकाबले में उनके बल्ले से निकले 101 रनों ने चयनकर्ताओं को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि उन्हें अब ज्यादा समय तक नेशनल टीम से बाहर नहीं रखा जा सकता।

Ishan Kishan को मिली गिल की जगह

बीसीसीआई (BCCI) की चयन समिति ने फॉर्म और फिटनेस की समस्याओं से जूझ रहे शुभमन गिल को ड्रॉप कर दिया है और उनकी जगह ईशान किशन को टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। ईशान टीम में संजू सैमसन के बाद दूसरे विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे।

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए झारखंड टीम

ईशान किशन (विकेटकीपर व कप्तान), विराट सिंह, उत्कर्ष सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर व उपकप्तान), रॉबिन मिंज, अनुकूल रॉय, शरनदीप सिंह, शिखर मोहन, पंकज कुमार (विकेटकीपर), बाला कृष्णा, मोहम्मद कौनेन कुरैशी, शुभ शर्मा, अमित कुमार, मनीशी, अभिनव शरण, सुशांत मिश्रा, विकास सिंह, सौरभ शेखर, राजनदीप सिंह, शुभम सिंह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+