'अब 200 किए हैं तो क्या पता', वर्ल्ड कप में मौका मिलने के सवाल पर ईशान के जवाब से छूटी सबकी हंसी

Ishan Kishan

ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में ओपनिंग में उतरकर धमाकेदार दोहरा शतक जड़कर खुद को नई सनसनी बना दिया है। किशन पहले से ही एक अटैकिंग बल्लेबाज रहे हैं लेकिन शनिवार को जो हुआ वह क्रिकेट को जैसे फिर से परिभाषित करने का काम करता है। किशन ने जिस अंदाज में रन बनाए है उसने इस पारी को खास बना दिया है। अब किशन के बचपन के कोच के भी इंटरव्यू लिए जा रहे हैं। उनको डेब्यू करने से पहले धोनी ने क्या सलाह दी होगी इस पर भी बातें हो रही हैं। किशन के इर्द-गिर्द तमाम खबरें बनने के लिए मानों बेकरार हैं।

किशन का खेलना तय ही नहीं था

किशन का खेलना तय ही नहीं था

जब हम इस तूफान से हटकर एक नजर भारत की प्लेइंग इलेवन पर डालते हैं तो पाते हैं वनडे सीरीज में तो किशन का खेलना तय ही नहीं था क्योंकि रोहित-धवन ओपनिंग कर रहे थे। कप्तान को तीसरे मैच में लगी चोट किशन का वरदान बनी और उन्होंने साबित किया कि धवन का वे अब बहुत अच्छा रिप्सेलमेंट हैं। धवन खराब नहीं खेल रहे लेकिन उनकी बैटिंग अब किसी और आयाम को नहीं छूती। ढलते तो रोहित भी तेजी से जा रहे हैं। केवल विराट कोहली एक वापसी कर रहे हैं पर पहले जैसे तेज स्ट्राइक रेट पर लगातार रन बनाने का वक्त शायद उनका भी बीत चुका है। ऐसे में भारत को किशन जैसी धमाकेदार पारियों से चीजों को कंपनसेट करने की सख्त दरकार है।

अब 200 किए हैं क्या पता

अब 200 किए हैं क्या पता

लेकिन क्या कोई कह सकता है कि किशन की जगह वनडे वर्ल्ड कप में अब पक्की हो गई है? भले ही टीम मैनेजमेंट को इस पर फैसला लेना बाकी है लेकिन किशन से जब रिपोर्टरों ने सवाल पूछा तो उनके पास इसका मजेदार जवाब मौजूद मिला। उनके जवाब ने आसपास का माहौल हंसी वाला बना दिया। उनका कहना था, मुझे नहीं पता, मैं ये चीजें नहीं सोचता। मैं जो कर सकता हूं वह है मौका मिलने पर परफॉर्म करना। मैं बात नहीं करना चाहता क्योंकि बैट को बोलने दीजिए। क्या मेरे लिए जगह मौजूद है या नहीं। अब 200 किए हैं क्या पता (चांस मिल जाए)।

यहां देखें वीडियो-

शुबमन गिल के तौर पर भारत के पास एक और ओपनर पहले ही मौजूद है। ईशान को पता है कंपटीशन तगड़ा है जिसके चलते उनको किसी और क्रम पर बैटिंग के लिए भी आना पड़ सकता है। किशन ने कहा, मुझे लगता है बाकि खिलाड़ियों को भी किसी और क्रम पर आकर बैटिंग करनी पड़ी है। एक युवा प्लेयर होने के नाते मैं ये नहीं कह सकता कि मुझे एक ही क्रम पर बैटिंग दी जाए। यहां खेल मिले हुए मौकों को भुनाने का है। बड़े खिलाड़ी ऐसे ही बनते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+