Ishan Kishan को मिला गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया का सपोर्ट, इस पोस्ट ने जीता फैंस का दिल

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। अपने होम ग्राउंड रांची में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

Ishan Kishan Girlfriend Reaction: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। अपने होम ग्राउंड रांची में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, वह अपना पहला वनडे शतक लगाने से सिर्फ 7 रनों से चूक गए थे। ईशान किशन की इस जबरदस्त पारी की हर कोई सराहना कर रहा है। किशन की गर्लफ्रेंड (Girlfriend) अदिति हुंडिया (Aditi Hundia) का भी उनकी पारी पर रिएक्शन आया है।

मुश्किल समय में आकर बनाए रन

मुश्किल समय में आकर बनाए रन

ईशान किशन ऐसे समय में रन बनाने में सफल रहे जब टीम संघर्ष कर रही थी। कप्तान शिखर धवन और शुभमन गिल के जल्दी आउट होने के बाद टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा था। लेकिन ईशान किशन ने 4 चौके और 7 छक्के की मदद से 84 गेंदों में 93 रन की पारी खेलकर मैच को भारत की झोली में डाल दिया। किशन की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर खूब सारी बातें हो रही है।

किशन के आउट होने पर स्टेडियम में छाया सन्नाटा

किशन के आउट होने पर स्टेडियम में छाया सन्नाटा

ईशान किशन आउट हुए तो रांची के स्टेडिमय में सन्नाटा छा गया। निराशा फैंस के चेहरे पर साफ झलक रही थी। ईशान किशन भी मैदान पर कुछ समय तक दुखी होकर बैठ गए थे। लेकिन उनके फैंस के साथ-साथ ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने बल्लेबाज का हौसला बढ़ाया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए किशन की बल्लेबाजी की सराहना की।

अदिति हुंडिया ने किशन को लेकर डाली स्टोरी

अदिति हुंडिया ने किशन को लेकर डाली स्टोरी

किशन की इस पारी के बाद अदिति हुंडिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी कर ईशान को बधाई दी। उन्होंने अपनी स्टोरी में Well done IK लिखा। अदिति का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले आईपीएल ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की ओर से ईशान किशन को 15.25 करोड़ में ईशान को खरीदे जाने के बाद भी अदिति हुंडिया ने उन्हें लेकर एक पोस्ट किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+