IND vs BAN: ईशान किशन के दोहरे शतक पर खुशी से झूम उठी गर्लफ्रेंड अदिति, सरेआम किया ये काम

India vs Bangladesh 3rd ODI, Ishan Kishan father: ईशान किशन के दोहरे शतक के बाद से ही उन्हें फ्यूचर का भारतीय ओपनर माने जाने लगा है। लोगों का मानना है कि किशन को वर्ल्ड कप 2023 में ओपनिंग की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।

Ishan Kishan

India vs Bangladesh 3rd ODI, Ishan Kishan: भारतीय युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। किशन ने वर्ल्ड के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल को भी बल्लेबाजी के मामले में फेल कर दिया है। ईशान किशन ने ताबड़तोड़ अंदाज में महज 126 गेंदों में दोहरा शतक जड़ने का कारनामा किया। किशन की दमदार पारी की बदौलत ही भारत को इस मुकाबले में 227 रनों से जीत मिली।

गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने दिया ऐसा रिएक्शन

गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने दिया ऐसा रिएक्शन

वहीं ईशान किशन के दोहरे शतक के बाद उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर किशन की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। अदिति हुंडिया द्वारा शेयर की गई तस्वीरों का स्क्रीनशॉट लेकर फैंस सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है, इससे पहले भी कई बार अदिति हुंडिया किशन को लेकर दिल खोलकर सरेआम अपना प्यार जताती रही हैं।

जानिए कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड

जानिए कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड

ईशान किशन की गर्लफ्रेंड का नाम अदिति हुंडिया हैं। अदिति पेशे से एक म्यूजिकल आर्टिस्ट हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। कई बार ईशान किशन और अदिति को एक साथ देखा गया है। इन दोनों को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चाओं का माहौल गर्म है। अदिति कई मौकों पर स्टेडियम जाकर भी किशन के लिए चीयर करती नजर आईं हैं।

भारत ने 227 रनों से जीता मैच

भारत ने 227 रनों से जीता मैच

ईशान किशन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 409 रन बनाए। जिसके जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 34 ओवर में 182 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से किशन ने सबसे अधिक 210 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर ने तीन विकेट झटकने का काम किया। भारत बांग्लादेश के खिलाफ यह सीरीज 2-1 से हारकर अब टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+