ईशान किशन की गर्लफ्रेंड पर टिकी फैंस की निगाहें, शेयर करते ही वायरल हो जाती हैं तस्वीरें
Ishan Kishan Girlfriend Photos: ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी में शतक लगाकर चयनकर्ताओं का ध्यान एक बार फिर अपनी तरफ खींचने की कोशिश की है। टूर्नामेंट का दूसरा राउंड 12 सितंबर को इंडिया सी और इंडिया डी के बीच मैच से शुरू हुआ। शुरुआत में किशन टीम में नहीं थे, लेकिन बाद में उन्हें इंडिया सी की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। उन्होंने इस मौके का फायदा उठाया और टूर्नामेंट में अपना पहला शतक जड़ा।
ईशान किशन ने जड़ा शतक
इससे पहले ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी में कभी शतक नहीं बनाया था। वह केवल एक अर्धशतक ही बना पाए थे। टूर्नामेंट में उनके हालिया स्कोर 103*, 50, 39, 30, 18, 12 और लगातार चार शून्य रहे। किशन के लिए यह प्रदर्शन अहम है क्योंकि उनका लक्ष्य वापस भारतीय टीम में अपनी जगह हासिल करना है।

अदिति हुंडिया के साथ रिलेशनशिप में हैं ईशान किशन
ईशान किशन पिछले कुछ समय से अदिति हुंडिया के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। अदिति हुंडिया ने साल 2017 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेकर फाइनल तक पहुंचकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फ़ॉलोअर हैं और अक्सर अपनी पोस्ट से सुर्खियां बटोरती रहती हैं।
शेयर करते ही वायरल हो जाती हैं तस्वीरें
अदिति हुंडिया की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती रहती है। हाल ही में उन्होंने एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिस पर लगातार फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दूसरी तरफ दलीप ट्रॉफी में इंडिया बी के खिलाफ शतक लगाकर ईशान ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश के खिलाफ टी 20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में उनकी वापसी की चर्चा तेज हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications