ईशान किशन ने धोनी को छोड़ा पीछे, फाइनल में छक्के से शतक जड़ जीत ली ट्रॉफी, अनुकूल रॉय का भी रहा जलवा
SMAT: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में झारखंड ने हरियाणा के खिलाफ बल्लेबाज़ी में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 262 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इस बड़े मैच में झारखंड के बल्लेबाज़ों ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया और हरियाणा के गेंदबाज़ों को कोई मौका नहीं दिया। हरियाणा को हार मिली और ईशान किशन झारखंड के लिए टाइटल जीतने वाले पहले कप्तान बन गए हैं।
झारखंड की पारी की सबसे बड़ी कहानी कप्तान और विकेटकीपर ईशान किशन रहे। ईशान ने महज 49 गेंदों में 101 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी में 6 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए ईशान ने फाइनल को पूरी तरह झारखंड के पक्ष में मोड़ दिया।

ईशान किशन का साथ दिया कुशाग्र ने, जिन्होंने 38 गेंदों पर 81 रन की तेज़तर्रार पारी खेली। कुशाग्र के बल्ले से 8 चौके और 5 छक्के निकले। इसके अलावा अनुकूल रॉय ने नाबाद 40 रन और रॉबिन मिंज ने नाबाद 31 रन बनाकर अंतिम ओवरों में रन गति को और तेज कर दिया।
हरियाणा की गेंदबाज़ी की बात करें तो कोई भी गेंदबाज़ झारखंड के बल्लेबाज़ों पर अंकुश नहीं लगा सका। अंशुल कंबोज और सुमित कुमार को एक-एक विकेट मिला, लेकिन रन रोकना किसी के लिए भी आसान नहीं रहा। समंत जाखड़ और अमित राणा जैसे गेंदबाज़ काफी महंगे साबित हुए।
झारखंड के इस स्कोर के बाद हरियाणा को जीत के लिए 263 रन का लक्ष्य मिला। 263 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम फाइनल मुकाबले के दबाव में पूरी तरह बिखर गई। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने से हरियाणा कभी भी मैच में वापसी नहीं कर सकी। विकेटकीपर बल्लेबाज़ यशवर्धन दलाल ने 22 गेंदों में 53 रन की तेज़ पारी खेलकर थोड़ी उम्मीद जगाई, जबकि समंत जाखड़ ने 17 गेंदों पर 38 रन बनाए। इसके अलावा निशांत सिंधु ने 31 रन जोड़े, लेकिन बढ़ता रनरेट हरियाणा पर भारी पड़ गया। पूरी टीम 18.3 ओवर में 193 रन पर सिमट गई और झारखंड ने फाइनल मुकाबला 69 रन से जीतकर खिताब अपने नाम किया।
ONE OF CRAZIEST SHOT EVER TO COMPLETE THE HUNDRED 🤯🔥
- ISHAN DID A PUSHPA CELEBRATION...!!! pic.twitter.com/eKmOOoZZ8c
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 18, 2025
ईशान किशन झारखंड के लिए यह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान बन गए। धोनी भी ऐसा नहीं कर पाए थे। ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अनुकूल रॉय को ऑल राउंड प्रदर्शन के कारण प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चुना गया।












Click it and Unblock the Notifications