ईशान किशन ने किया सीनियर्स की सलाह का खुलासा, अभी नहीं देख रहे हैं अगले T20 विश्व कप का सपना
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने वेस्टइंडीज दौरे पर बहुत अच्छी परफॉर्मेंस देकर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी में एक नई विश्वसनीयता जोड़ी है। उन्होंने वनडे सीरीज में तीन मैचों के दौरान 61.33 के औसत के साथ 184 रन जोड़े हैं।
फाइनल मुकाबले में तो उन्होंने 64 गेंदों पर 77 रन ठोक दिए। ये उनकी लगातार तीसरी हॉफ सेंचुरी थी। शुभमन गिल के साथ हुई उनकी ओपनिंग साझेदारी की बदौलत भारत ने 5 विकेट पर 351 रन बनाए थे।

भारत अंततः 200 रनों से मैच जीत गया और किशन को सही मायने में सीरीज का खिलाड़ी घोषित किया गया। हालांकि, मैच के बाद, विकेटकीपर ने स्वीकार किया कि वे फिनिशिंग से खुश नहीं थे, और सीनियर खिलाड़ियों से उन्हें बड़ा स्कोर करने की सलाह मिली है।
किशन ने कहा, "मुझे सेट होने के बाद बड़ा स्कोर करना चाहिए। मेरे सीनियर्स ने मुझसे कहा, मुझे सेट होकर और स्कोर करना चाहिए। मुझे अगली बार कोशिश करनी है, मैं बीच में सेट होकर ही स्कोर करूं। पिछले मैच को भूलना जरूरी है, और दूसरे मैच में जीरो से शुरुआत करनी है। मैं इस बार हर गेंद के हिसाब से खेल रहा था।
ईशान ने गिल को लेकर कहा, "वो एक शानदार खिलाड़ी हैं, मैंने देखा है कि वो कैसे गेंद को बीच बल्ले से हिट करते हैं। ये देखकर मुझे भी बहुत आत्मविश्वास मिलता है। इस स्तर पर जीतना हमेशा जरूरी होता है, इन मैचों से सीखना जरूरी होता है।
ये भी पढ़ें- अक्षर पटेल को मत भूलो, प्रज्ञान ओझा का वर्ल्ड कप के लिए संदेश- वो भारतीय टीम के लिए अहम हैं
खास बात ये है कि अगले साल इसी जगह पर टी20 वर्ल्ड कप है। लेकिन, 25 साल के किशन को अभी भी आगे का सोचना नहीं है, उन्होंने कहा कि वो आने वाली प्रतियोगिताओं पर फोकस कर रहे हैं।
किशन ने कहा, "मैंने कुछ टूर्नामेंट यहां खेले हैं, और मुझे पता है कि यहां विकेट कैसा खेलता है, मैं अगले T20 विश्व कप के बारे में सोच नहीं रहा हूं। आने वाले टूर्नामेंट पर ध्यान फोकस करना है, आपको पता है कि कोई भी टूर्नामेंट आपकी जिंदगी को कैसे बदल सकता है। हम सिर्फ इस पर फोकस कर रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications