ईशान किशन और श्रेयस अय्यर पर गिरेगी BCCI की गाज, रणजी ट्रॉफी नहीं खेलने पर अब मिलेगी यह सज़ा

Ishan Kishan and Shreyas Iyer: ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के लिए फ़िलहाल अच्छा समय नहीं चल रहा है। दक्षिण अफ्रीका से सीरीज के बीच में वापस आने के बाद किशन टीम इंडिया के लिए नहीं खेले हैं। श्रेयस अय्यर को खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

बीसीसीआई ने टीम से बाहर चल रहे खिलाड़ियों के लिए रणजी ट्रॉफी खेलना अनिवार्य किया गया लेकिन ये दोनों खिलाड़ी अपनी धुन में मस्त हैं। खबरों के अनुसार इन दोनों के ऊपर बीसीसीआई ने कार्रवाई करने का प्लान तैयार कर लिया है। दोनों के ऊपर गाज गिरना तय दिख रहा है।

ishan kishan and shreyas iyer

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड ने 2023-24 के लिए केन्द्रीय अनुबंध की लिस्ट का ऐलान करने की योजना बनाई है। अय्यर और किशन को बोर्ड के वार्षिक अनुबंध से बाहर किया जा सकता है। कई बार चेतावनी के बाद रणजी ट्रॉफी नहीं खेलने पर उनको यह सज़ा दी जा सकती है।

रिपोर्ट में सूत्रों के अनुसार बताया गया है कि अजित अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने केन्द्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ियों की लिस्ट लगभग तैयार कर ली है। बोर्ड जल्दी ही इसका ऐलान कर सकता है। किशन और अय्यर का नाम गायब हो सकता है। बोर्ड के कहने के बाद भी दोनों ने रणजी ट्रॉफी खेलना उचित नहीं समझा।

इस सीजन ईशान किशन ने रणजी ट्रॉफी में एक भी मुकाबला नहीं खेला है। वह झारखण्ड से रणजी खेलते हैं लेकिन इस सीजन खेलते हुए दिखाई नहीं दिए। श्रेयस अय्यर को इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट के बाद रिलीज कर दिया गया था लेकिन वह भी रणजी ट्रॉफी में नहीं खेल रहे।

इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट मैच से पहले बीसीसीआई सचिव जय शाह ने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी में खेलना होगा, अन्यथा परिणाम भुगतने होंगे। किशन को हार्दिक पांड्या के साथ ट्रेनिंग करते हुए देखा गया था। यह देखना दिलचस्प होगा कि केन्द्रीय अनुबंध में कौन से खिलाड़ी शामिल किये जाएँगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+