वीरेन्द्र सहवाग लेंगे पत्नी आरती से ग्रे तलाक? जानिए क्या है डिवोर्स की यह कटेगरी, कौन-कौन ले चुके हैं इसे
Virender Sehwag: भारतीय टीम के पूर्व धांसू खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती के बीच कुछ भी सही नहीं चलने की खबरें सामने आई हैं। वीरेंद्र सहवाग की तरफ से मामले पर कोई बयान नहीं आया है। उन्होंने मीडिया में चल रही खबरों का खण्डन तक नहीं किया है।
ऐसे में यह तो तय है कि दोनों के बीच कुछ बड़ा हुआ है। तलाक की खबरें भी आ रही हैं लेकिन कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है। अपुष्ट खबरों के अनुसार दोनों अलग हो रहे हैं। आरती और वीरेंद्र सहवाग एक साथ भी नहीं रहते हैं। दोनों के बीच अनबन की खबरों का बाजार गर्म है।

अगर दोनों शादी के बीस साल बाद तलाक लेने की राह चुनते हैं, तो इसे क्या कहा जाएगा। सहवाग और आरती का यह तलाक ग्रे तलाक कहलाएगा। आम तौर पर ऐसा कम ही देखने को मिलता है, जब शादी के लम्बे समय बाद कोई पति और पत्नी अलग होने का फैसला लेते हैं।
Virender Sehwag का होगा ग्रे डिवोर्स?
सहवाग और आरती की शादी साल 2004 में हुई थी। उम्र बढ़ने के बाद तलाक लेने को ग्रे तलाक कहा जाता है। आजकल के समय में इसका चलन ज्यादा बढ़ गया है। बॉलीवुड में भी इस तरह का मामले सामने आये हैं। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का मामला भी यही है।
Virender Sehwag ने किया है पत्नी को अनफॉलो
अगर ऐसा होता है, तो सहवाग की प्रोपर्टी में कुछ हिस्सा उनकी पत्नी को भी जाएगा। यह कितना होगा, इसके बारे में कोर्ट को ही फैसला लेना होगा। मामला कोर्ट तक गया है या नहीं, इस पर फ़िलहाल कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। सहवाग और उनकी पत्नी ने एक-दूसरे को इन्स्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।
सहवाग और आरती के दो बेटे
सहवाग और आरती के दो बेटे हैं। आर्यवीर और वेदान्त उनका नाम है। दोनों क्रिकेट में अपना करियर बनाने की तरफ बढ़ रहे हैं। सहवाग भी चाहते हैं कि उनके बेटे भी उनकी तरह तूफानी बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाएं और आक्रामकता से बल्लेबाजी करते हुए आगे जाएं।












Click it and Unblock the Notifications