क्या शुभमन गिल बन गए कोहली से भी युवा कप्तान? सीनियरों को छोड़ क्यों चुना कम उम्र का ODI लीडर
Shubman Gill: रोहित शर्मा के जगह एकदिवसीय प्रारूप में अब भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है। पहले टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने गिल को रिप्लेस किया और अब वनडे में भी उन्होंने रोहित शर्मा को रिप्लेस कर दिया। चैम्पियंस ट्रॉफी का ख़िताब जीतने वाले रोहित को हटाने का फैसला लोगों के गले नहीं उतर रहा है।
सोशल मीडिया पर भी चर्चा यही है कि रोहित को हटाकर गिल को ही क्यों चुना गया है। रोहित की कप्तानी में आंकड़े भी बेहतरीन रहे हैं, तो गिल को लाने का क्या मकसद है। इसका जवाब चयन समिति के हेड अजित अगरकर ने अपने बयान में दिया है।

अगरकर के अनुसार तीन प्रारूप में अलग-अलग कप्तान रखना संभव नहीं है। अगले साल टी20 वर्ल्ड कप है, इस वझ से फोकस वहां रहेगा। वनडे क्रिकेट ज्यादा नहीं होगा। गिल को इस प्रारूप में ढलने के लिए समय चाहिए, इस वजह से उनको कमान थमाई गई है।
गिल को क्यों बनाया ODI कप्तान?
अगरकर ने एक और अहम बात यह कही कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए कुछ नहीं कहा है। दोनों स्पष्ट नहीं हैं। अब इस बयान को देखा जाए, तो गिल को कप्तान बनाने का कारण यह भी है। 2027 वर्ल्ड कप अहम मामला है, जिसके लिए गिल को कप्तान बनाया गया है। रोहित शर्मा 2027 तक शायद ही खेलेंगे, उससे पहले एक लीडर तैयार करने की दिशा में बोर्ड ने कदम बढ़ाए हैं।
अब एक सवाल यह भी है कि क्या शुभमन गिल उम्र के मामले में विराट कोहली से भी युवा कप्तान बन गए हैं। इसका जवाब कोई एक नहीं हो सकता है। गिल ने वनडे में टीम इंडिया का नेतृत्व अभी तक नहीं किया है। उनकी उम्र आज के दिन तक 26 साल और 26 दिन है। विराट कोहली ने 24 साल और 239 दिनों में श्रीलंका के खिलाफ 2013 में वनडे में भारत की कप्तानी की थी।
कोहली और गिल में किसने की कम उम्र में कप्तानी?
टेस्ट क्रिकेट में गिल ने कोहली से कम उम्र में कप्तानी की है। कोहली ने 2015 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तानी थी। उस समय उनकी उम्र 26 साल और 62 दिन थी। गिल ने जब 20 जून 2025 को इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए पहली बार टेस्ट कप्तानी की थी, उस समय उनकी उम्र 25 साल और 285 दिन थी। इस प्रारूप में वह कोहली से कम उम्र में कप्तानी कर गए।
गिल से पहले भी हुए हैं युवा कप्तान
टेस्ट में भारत के सबसे कम उम्र के कप्तान मंसूर अली खान पटौदी थे, जिन्होंने 21 साल 77 दिनों की उम्र में कमान संभाली थी। सचिन तेंदुलकर भी 23 साल 126 दिनों की उम्र में ODI टीम की कप्तानी की थी, उनका रिकॉर्ड अभी तक बरकरार है। इसका सीधा अर्थ यही है कि गिल से पहले भी भारत में युवा कप्तान हुए हैं। यहां तक कि सुरेश रैना 23 साल 182 दिनों की उम्र में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में कप्तानी कर गए। भले ही किसी ने एक ही मैच में कप्तानी क्यों ना की हो, उस खिलाड़ी को कप्तान में गिना जाता है। राशिद खान ओवरऑल आंकड़ों में सबसे युवा कप्तान हैं, वनडे में उन्होंने 19 साल 165 दिनों में कप्तानी की थी।












Click it and Unblock the Notifications