मुस्लिम जहीर खान से शादी करके क्या पछता रही हैं सागिरका घाटगे? शादी के 7 साल बाद खोला राज

Sagarika Ghatge & Zaheer Khan Love Story: टीम इंडिया के स्टार बॉलर रहे जहीर खान कभी भारत के हॉट क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल थे और उनसे शादी करने वाली लड़कियों की एक लंबी लिस्ट हुआ करती थी।

विश्नकप 2011 टीम के महत्वपूर्ण पार्ट रहे जहीर खान ने उस वक्त सबको हैरान कर दिया था, जब अचानक से उन्होंने ऐलान किया कि 'चक दे इंडिया' फेम अभिनेत्री सागरिका घाटगे के साथ उन्होंने सगाई कर ली है और दोनों जल्द शादी करेंगे।

Sagarika Ghatge amp amp Zaheer Khan Love Story

ये बात साल 2017 की है और इसी के साथ ही जहीर और सागरिका ने अपनी इंगेजमेंट रिंग वाली फोटो शेयर की थी। दोनों के अफेयर की खबरें उस वक्त चर्चा में तो थीं लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिलेशन के बारे में खुलकर कभी कुछ कहा नहीं था।

हाल ही में सागरिका ने फिल्मीज्ञान को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी और अपनी शादी से जुड़े सवालों पर खुलकर अपनी राय रखी है।

आप हर जगह मिसेज जहीर खान के तौर पर जाती हैं...

उनसे पूछा गया कि 'आपने शादी के बाद फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया, आपकी खुद की पहचान अब नहीं है और अब आप हर जगह मिसेज जहीर खान के तौर पर जाती हैं?'

'मुझे गर्व है कि मैं जहीर खान की पत्नी हूं'

तो इस पर सागरिका ने कहा कि 'मुझे खुशी और गर्व दोनों है कि मैं जहीर खान की पत्नी हूं, मुझे किसी बात का अफसोस नहीं है, मैंने अपनी लाइफ का हर लम्हा इंज्वाय करती आई हूं।'

'ये बहुत ही पर्सनल मैटर है, धर्म हमारी जिंदगी का हिस्सा है'

इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि जहीर मुस्लिम हैं और आप हिंदू तो क्या इसे लेकर आप लोगों को कोई दिक्कत नहीं होती है। तो इस पर सागरिका ने कहा कि 'ये बहुत ही पर्सनल मैटर है, धर्म हमारी जिंदगी का हिस्सा है, हमारी पहचान है लेकिन ये हर किसी का निजी मामला है, जिसे लेकर कभी कोई बात नहीं होनी चाहिए, हमारी भी नहीं होती है।'

'पहली मुलाकात अंगद बेदी के जरिए एक इवेंट में हुई थी'

आपको बता दें कि सागरिका और जहीर की पहली मुलाकात अंगद बेदी के जरिए एक इवेंट में हुई थी, जहीर तो सागरिका को देखते ही दिल हार बैठे थे, दोनों के बीच दोस्ती हुई जो कि बहुत जल्द प्यार में बदल गईं।

'सागरिका घाटगे एक शाही खानदान से ताल्लुक रखती हैं'

जहीर और सागरिका तो करीब आ गए थे लेकिन जहीर की फैमिली पहले धर्म के कारण इस रिश्ते को स्वीकार करने में हिचकिचा रही थी लेकिन काफी जदोजहद के बाद आखिरकार जहीर ने अपने घरवालों को मना लिया और फिर जहीर-सागरिका ने शादी कर ली।

'सागरिका घाटगे एक शाही खानदान से ताल्लुक रखती हैं'

आपको बता दें कि सागरिका घाटगे एक शाही खानदान से ताल्लुक रखती हैं, वो कोल्हापुर के शाही खानदान से हैं सागरिका घाटगे के पिता विजय घाटगे फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते थे तो वहीं इन दिनों सागरिका अपनी मम्मी के साथ साड़ी का बिजनेस करती हैं।

अपने स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस के लिए भी काफी लोकप्रिय

सागरिका ने फिल्मों के अलावा 'फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 6' में भी पार्ट लिया था और इन दिनों वो सोशल मीडिया पर खास चर्चित रहती हैं, वो अपने स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस के लिए भी काफी लोकप्रिय हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+