क्या इस खूबसूरत हसीना के प्यार में गिरफ्तार हैं Mohammed Siraj! आखिर किसके लिए धड़का मियां भाई का दिल?
Mohammed Siraj dating Mahira Sharma: गुजरात टाइटंस ने आरसीबी की तरफ से खेलने वाले मोहम्मद सिराज पर ऑक्शन में जमकर पैसे बरसाए। सिराज को 12.25 करोड़ रुपये में खरीदकर गुजरात ने अपनी गेंदबाजी को मजबूत करने का काम किया। मोहम्मद सिराज साल 2018 से ही आरसीबी की टीम के लिए खेल रहे थे। लेकिन अब वह गुजरात के लिए अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे।
मोहम्मद सिराज ने लाइक की माहिरा शर्मा की फोटो
मोहम्मद सिराज अपनी तेज गेंदबाजी से अलग पहचान बना चुके हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी वह गेंद से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सिराज ने हाल ही में एक्ट्रेस माहिरा शर्मा की फोटो पर एक साथ कई लाइक्स दिए। सिराज इस वजह से फैंस और सोशल मीडिया यूज़र्स के बीच चर्चाओं में आ गए हैं। लोग अब यह कयास लगा रहे हैं कि कहीं दोनों के बीच कुछ चल को नहीं रहा है।

क्या माहिरा को डेट कर रहे हैं सिराज
यह पहली बार नहीं है कि सिराज की निजी जिंदगी को लेकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हों। हालांकि, सिराज ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दी है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस बारे में लगातार चर्चा हो रही है। कुछ लोग इसे सिराज और माहिरा के बीच एक नये रिश्ते की शुरुआत मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे महज एक सामान्य सोशल मीडिया एक्टिविटी मान रहे हैं।
इस वजह से हो रही हैं चर्चाएं
माहिरा शर्मा और मोहम्मद सिराज के बीच हाल ही में इंस्टाग्राम पोस्ट पर लाइक करने को लेकर सोशल मीडिया पर काफ़ी हलचल मच गई। जब माहिरा ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट शेयर की और मोहम्मद सिराज ने उसे लाइक किया तो फैंस और इंटरनेट यूज़र्स ने इसे लेकर कयास लगाना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर लोग यह अनुमान लगाने लगे कि शायद दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है, क्योंकि दोनों के नाम एक साथ जुड़े थे।
कौन हैं माहिर शर्मा
माहिरा शर्मा एक बेहद पॉपुलर और टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत से बहुत बड़ा फैन बेस तैयार किया है। उनकी ग्लैमर और खूबसूरती सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती है। रियलिटी शो बिग बॉस के कारण भी वह काफी सुर्खियों में आ गई थी। माहिरा का अभिनय सिर्फ टीवी शो तक सीमित नहीं है, बल्कि वह म्यूजिक वीडियो में भी बहुत सक्रिय रही हैं और 50 से ज्यादा म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं।
माहिरा के फैंस उन्हें बेहद पसंद करते हैं, और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जहां वो अपनी तस्वीरों, वीडियो और लाइफस्टाइल के बारे में अक्सर पोस्ट करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications