इरफ़ान पठान ने उड़ाया पाकिस्तान का मज़ाक, श्रीलंका से हार के बाद कही यह बात

Irfan Pathan: श्रीलंका ने एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान को हराते हुए फाइनल तक का सफर तय कर लिया। इसके साथ ही पाकिस्तानी टीम इवेंट से बाहर हो गई। पाकिस्तान को फाइनल में जाने के लिए इस मुकाबले में जीत हासिल करनी थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

इस बीच इरफ़ान पठान ने पाकिस्तान का मजाक उड़ाया है। हर बार की तरह इस बार भी पठान ने ट्वीट करते हुए एक हास्यास्पद बात कही है। पठान ने कहा कि श्रीलंका फाइनल में पहुँच गई यह अच्छा हुआ। पठान ने कहा कि अब फाइनल मैच एकतरफा नहीं होगा।

irfan pathan

पठान ने लिखा कि श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में खेलना टीम इंडिया के लिए बेहतर रहेगा। अब यह एकतरफा मैच नहीं होगा। पठान ने पाकिस्तान का मजाक उड़ाते हुए ऐसा कहा। पिछले मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया था। वह मैच एकतरफा हो गया था। इस वजह से उन्होंने फाइनल मैच को लेकर पाक की खिल्ली उड़ाई है।

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में लीग मैच बारिश के कारण धुल गया था। इसके बाद इरफ़ान पठान ने मजाक किया था। पठान ने लिखा था कि मैच पूरा नहीं हुआ इस वजह से पड़ौसियों के टीवी टूटने से बच गए। दूसरे मैच में भारत की जीत के बाद पठान ने लिखा कि टीवी और मोबाइल दोनों टूटे हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 4 के मुकाबले में भारतीय टीम ने धाकड़ बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट पर 356 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद जवाबी पारी में खेलते हुए पाकिस्तानी टीम ने 128 रन बनाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 5 विकेट अपने नाम किये थे।

श्रीलंका के खिलाफ मैच में पाकिस्तान का जीतना जरूरी था लेकिन वहां भी उनको हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंकाई टीम ने पाकिस्तान को अंतिम गेंद पर हरा दिया। 2 विकेट से मैच जीतकर श्रीलंकाई टीम ने फाइनल तक का सफर तय कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+