Rishabh Pant नहीं, इस खतरनाक खिलाड़ी ने जीता दिग्गज का दिल, क्या मिलेगा T20 वर्ल्ड कप खेलने का मौका
Irfan Pathan On Rishabh Pant and Shivam Dube: 5 अप्रैल यानी कि शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जीत दर्ज करने में नाकाम रही। चेन्नई सुपर किंग्स टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में महज 165 रन बना सकी। जिसे सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आसानी से हासिल कर लिया। चेन्नई सुपर किंग्स की इस सीजन में यह लगातार दूसरी हार है।
शिवम दुबे की आतिशी बल्लेबाजी
चेन्नई सुपर किंग्स भले ही मुकाबले को हार गई हो। लेकिन टीम के विस्फोटक बल्लेबाज शिवम दुबे ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए शिवम दुबे ने तेज तर्रार पारी खेली। हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने तेज गति से 45 रन बनाने का काम किया। मैदान पर उतरने के साथ ही शिवम दुबे ने चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी।

24 गेंदों में जड़ दिए 45 रन
शिवम दुबे इस मैच में जब बल्लेबाजी करने आए तो चेन्नई का रन रेट काफी कम था। लेकिन उन्होंने महज 24 गेंद में 45 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल कर टीम के रन रेट में बढ़ोतरी की। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और चार छक्के लगाए। स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ शिवम दुबे ने एक अलग ही अंदाज में बल्लेबाजी की।
इरफान पठान ने जाहिर की खुशी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान और युवराज सिंह शिवम दुबे की बल्लेबाजी देखकर काफी प्रभावित नजर आए। इरफान पठान ने शिवम दुबे को लेकर कहा कि यह एक ऐसा बल्लेबाज है जो स्पिन का मर्डर कर देता है। स्पिन गेंदबाजों के सामने शिवम दुबे अगर खड़े हो तो फिर वह गेंद बाउंड्री के पार ही जाती है। इरफान पठान के मुताबिक भारतीय चयनकर्ताओं को दुबे पर नजर रखनी चाहिए।
युवराज ने भी की तारीफ
दूसरी तरफ युवराज सिंह ने भी शिवम दुबे को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा। युवराज सिंह ने लिखा कि देखना अच्छा है शिवम दुबे आसानी से मैदान के पार गेंद पहुंचा रहे हैं। मुझे लगता है कि उसे वर्ल्ड कप टीम में होना चाहिए। इरफान पठान ने कहा कि हार्दिक पंड्या और रिंकू सिंह के बाद शिवम दुबे ही ऐसे बल्लेबाज हैं जो मध्यक्रम में निडर होकर खेल सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दुबे को ऋषभ पंत की जगह क्यों चुना जाना चाहिए। पठान के मुताबिक यदि आप उसे ऑफ-स्टंप के बाहर गेंदबाजी करते हैं, जब तक कि वह स्विच हिट का उपयोग नहीं करता उसे दिक्कत होती है लेकिन शिवम दुबे के साथ ऐसा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications