इरफान पठान का रोमांटिक अंदाज देख उड़े फैंस के होश, पत्नी के लिए सरेआम किया ऐसा काम

irfan pathan instagram post: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी इरफान पठान इन दिनों कमेंट्री में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी इरफान पठान सुर्खियों में बने रहते हैं।

इरफान ने शेयर की थी तस्वीर

कुछ दिन पहले ही इरफान पठान ने अपनी शादी की सालगिराह पर अपनी पत्नी सफा बेग की एक तस्वीर शेयर की थी। पहली बार इरफान पठान ने अपनी पत्नी का पूरा चेहरा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस तस्वीर में इरफान पठान की वाइफ बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

irfan pathan 1

करना पड़ा था ट्रोलर्स का सामना

इरफान पठान की इस पोस्ट को देखकर कई यूजर्स उन पर भड़क भी गए। इरफान पठान को ट्रॉलर्स का सामना भी करना पड़ा। लेकिन शायद ही इरफान पठान को इससे कुछ खास फर्क पड़ा होगा। इरफान ने एक बार फिर अपनी वाइफ के लिए सरेआम अपने प्यार का इजहार किया है।

वाइफ के लिए गाया गाना

दरअसल, अपनी वाइफ के जन्मदिन के मौके पर इरफान पठान ने एक रोमांटिक गाना गाने का काम किया। इरफान पठान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। बॉलीवुड फिल्म का गाना जब कोई बात बिगड़ जाए, जब कोई मुश्किल पड़ जाए तुम देना साथ मेरा ओ हमनवा......। इरफान पठान का रोमांटिक अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

फैंस कर रहे तारीफ

सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इरफान पठान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इरफान पठान अपनी बयानबाजी के कारण भी चर्चाओं में बने रहते हैं। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज को अपने नाम कर लिया है। जिसके बाद इरफान पठान ने टीम के कप्तान रोहित शर्मा और युवा खिलाड़ी सरफराज खान , ध्रुव जुरेल की जमकर तारीफ की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+