'मेरा भाई जीत गया,' युसूफ पठान के तूफानी राजनीतिक डेब्यू पर इरफ़ान पठान की जबरदस्त कॉमेंट्री

Bengal Lok Sabha Election Result: भारतीय टीम के साथ खेलते हुए अपने बल्ले से चौके-छक्के जड़ने वाले युसफ पठान ने सियासत की पिच पर भी अपना धमाकेदार डेब्यू किया है। पठान का अंदाज भी कुछ वही नजर आया है। पश्चिम बंगाल की बहरामपुर लोकसभा सीट पर टीएमसी से चुनाव लड़कर युसूफ पठान ने धांसू जीत दर्ज की है।

उनके सामने कांग्रेस के उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी थे। वह पिछली बार यहाँ जीतकर सांसद बने थे और इस बार भी जीत के आसार थे लेकिन युसूफ पठान को मैदान में उतारकर ममता बनर्जी ने अपनी सियासी अनुभस से इस सीट को साधने में कामयाबी हासिल की है।

युसूफ पठान की जीत के बाद उनके भाई और पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफ़ान पठान ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि अपने नेक कार्य में दृढ विश्वास के साथ अनुभवी राजनेताओं पर विजय पाने का कठिन सफर शुरू किया है। ये नेक इरादे परिवर्तन करने वाले कामों में बदलें, जिससे देश के सभी नागरिकों का जीवन समृद्ध हो। मेरा भाई जीत गया।

गौरतलब है कि युसुव पठान के साथ इस सीट पर मुकाबले में बीजेपी के निर्मल कुमार साहा भी थे। वह तीसरे स्थान पर रहे। दूसरे नम्बर पर अधीर रंजन चौधरी थे। उनका लोकसभा में जाने का सपना टूट गया। युसूफ पठान ने 85 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल कर ली।

irfan and yusuf
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+