T20 World Cup: 'भारत में ऐसी पिच होती तो बैन...' न्यूयॉर्क की विकेट को लेकर ICC पर भड़के इरफ़ान पठान
T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप में ड्रॉप इन पिचों को लेकर काफी बयानबाजी देखने को मिल रही है। असीमित उछाल के कारण यह बल्लेबाजों के लिए खतरनाक साबित हो रही हैं। ये पिचें प्रोपर क्रिकेटिंग विकेट्स नहीं लग रही हैं। दर्शकों के मनोरंजन के हिसाब से भी ये पिचें ठीक नहीं हैं।
बाहर से बनाकर इनको मैदान पर बिछा दिया गया है। भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए मैच में भी बल्लेबाजों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। रोहित शर्मा को भी गेंद लगी थी और वह फिफ्टी जड़ने के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर चले गए थे।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान इरफ़ान पठान ने इन पिचों को लेकर आईसीसी को खरी-खरी सुनाई है। इरफ़ान पठान ने इन पिचों को खिलाड़ियों के लिए खतरनाक माना है। उन्होंने कहा कि ठीक है हम क्रिकेट को अमेरिका में प्रमोट करना चाहते हैं लेकिन खिलाड़ियों के लिए ये पिचें सुरक्षित नहीं हैं।
पठान ने यह भी कहा कि भारत में अगर इस तरह की पिच होती तो अगला मैच ही नहीं होता और स्टेडियम बैन कर दिया जाता। उन्होंने कहा कि हम वर्ल्ड कप में खेल रहे हैं, कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं है। इस तरह की पिचें टूर्नामेंट में होना बिलकुल सही नहीं है।
गौरतलब है कि बल्लेबाजी करने के लिए मुश्किल पिच पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने धमाका कर दिया और अपनी बैटिंग से मन मोह लिया। रोहित शर्मा ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए अर्धशतक जमा दिया और बाद में रिटायर्ड हर्ट भी होकर चलते बने।
भारतीय टीम ने इस मुकाबले में 8 विकेट से जीत दर्ज करते हुए दो अहम अंक हासिल किये। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला नहीं चला लेकिन ऋषभ पन्त ने नाबाद 36 रनों की पारी खेली। ऋषभ पन्त ने धांसू बल्लेबाजी की। टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को मैच खेलना है।












Click it and Unblock the Notifications