इरफ़ान पठान ने कोहली के रिटायरमेंट पर किया पोस्ट, आगबबूला हुए किंग के फैन्स ने लगाई क्लास

Irfan Pathan on Virat Kohli: विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद क्रिकेट जगत की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। गौतम गंभीर से लेकर वीरेंद्र सहवाग तक ने उनके संन्यास को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुछ समय पहले इरफ़ान पठान को आईपीएल कमेंट्री से बैन किया गया था और बताया गया था कि वह सीनियर प्लेयर्स के खिलाफ अजेंडा चलाते हैं।

यहाँ तक कहा गया था कि कोहली के खिलाफ इरफ़ान पठान के कमेंट्स के बाद उनका मोबाइल नम्बर ब्लॉक किया गया है। इस बीच कोहली के रिटायरमेंट के बाद इरफ़ान पठान एक बार फिर से सामने आए हैं और एक प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

irfan pathan

इरफ़ान पठान के बयान के बाद कोहली के फैन्स ने उनकी क्लास लगा दी और जमकर ट्रोल कर डाला। इरफ़ान पठान ने लिखा कि अद्भुत टेस्ट करियर की बधाई हो विराट कोहली। एक कप्तान के रूप में आपने न सिर्फ मुकाबले जीते, बल्कि माइंडसेट बदल दिए। सफेद जर्सी में फिटनेस, अग्रेशन को एक नया मानक दिया। आओ वास्तव में आधुनिक टेस्ट क्रिकेट के सच्चे पथ प्रदर्शक हो।

इस पोस्ट को देखते ही कोहली के समर्थक आग-बबूला हो गए और इरफ़ान पठान की क्लास लगा डाली। फैन्स ने कहा कि कोहली ने यह रिटायरमेंट आपकी वजह से ही लिया है। एक फैन ने कहा कि पठान साहब आप दे दो अब युवाओं को मौका, रोहित और कोहली टीम में नहीं हैं।

आईपीएल कमेंट्री से हटाने के लिए इरफ़ान पठान के निजी अजेंडे का हवाला दिया गया था। इरफ़ान पठान ने इसके बाद अपना यूट्यूब चैनल खोलकर काम शुरू कर दिया था। आईपीएल में उनको लाखों फॉलोवर मिले हैं। पठान ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कोहली की आलोचना की थी, उस समय वह कमेंट्री पैनल में थे।

कोहली ने अपने 14 साल लम्बे टेस्ट करियर को विराम दे दिया, वह भारत के लिए 9000 से भी ज्यादा रन बनाने में सफल रहे थे, इस दौरान उनके बल्ले से 30 शतकीय पारियां देखने को मिली थी। पिछले कुछ सालों में कोहली का औसत लगातार नीचे आ गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+