IND vs ENG: तीसरे टेस्ट में कैसी होगी भारत की प्लेइंग XI? दिग्गज ने किया खुलासा, मैच विनर की वापसी तय
IND vs ENG, India playing XI: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का अहम मुकाबला गुरुवार यानी 10 जुलाई से शुरू होने जा रही है। पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। एजबेस्टन में भारत ने इंग्लैंड को 336 रन से हराकर जोरदार वापसी की थी। अब तीसरा मुकाबला 10 जुलाई से लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में खेला जाएगा।
इरफान पठान ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान (IND vs ENG, India playing XI)
इस मैच से पहले भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने अपनी संभावित भारतीय प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया कि वह भारत की बल्लेबाजी लाइनअप में किसी बड़े बदलाव के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने एक बार फिर केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल को ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं खराब फॉर्म के बावजूद करुण नायर को तीसरे नंबर पर मौका देने की बात कही है। पठान का मानना है कि एक अच्छी पारी करुण का आत्मविश्वास लौटा सकती है।

मिडल ऑर्डर में इन खिलाड़ियों का नाम
मिडल ऑर्डर में उन्होंने कप्तान शुभमन गिल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा को बरकरार रखा है। इसके अलावा नितीश कुमार रेड्डी को भी टीम में शामिल किया है, हालांकि उन्होंने माना कि रेड्डी का प्रदर्शन अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। लेकिन इंग्लैंड के हालात में उन्हें अनुभव मिलने से वह बेहतर कर सकते हैं। ऐसे में उन्हें टीम में बरकरार रखने की सलाह दी है।
इन गेंदबाजों पर रहेगी नजर
गेंदबाजी विभाग में इरफान पठान ने तीन प्रमुख तेज गेंदबाजों को जगह दी है। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाशदीप के रूप में यह गेंदबाज टीम में शामिल हैं। बुमराह को दूसरे टेस्ट में आराम दिया गया था लेकिन कप्तान शुभमन गिल पहले ही उनकी वापसी की पुष्टि कर चुके हैं। पठान का कहना है कि बुमराह की वापसी से भारत को तेज गेंदबाजी में और गहराई मिलेगी और इंग्लैंड के लिए स्थिति और कठिन हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जैसे ही बुमराह वापस आएंगे। इंग्लैंड की टीम और अधिक दबाव में आ जाएगी। आकाशदीप की सीम मूवमेंट पहले ही धारदार रही है और सिराज भी नई गेंद या फर्स्ट चेंज में असरदार हो सकते हैं।
इरफान पठान की संभावित भारतीय XI
केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज।












Click it and Unblock the Notifications