इरफान पठान ने 'सिंघम स्टाइल' में अजय देवगन के साथ मनाया जश्न, वजह थी बेहद खास
World championship of legends: क्रिकेट और बॉलीवुड फैंस के लिए एक 4 नवंबर यानी सोमवार एक यादगार शाम रही। सोमवार को EaseMyTripWCL ने आधिकारिक रूप से WCL सीजन 2 के लॉन्च की घोषणा की, जो जुलाई 2025 में शुरू होगा। यह घोषणा बहुचर्चित बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर सिंघम अगेन की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान PVR जुहू में की गई, जहां कई फिल्मी सितारे और खेल जगत के दिग्गज उपस्थित थे।
अजय देवगन और इरफान पठान एक साथ आए नजर
EaseMyTripWCL के सह-मालिक और बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने अपनी दमदार उपस्थिति से इस मौके को खास बना दिया। उनके साथ क्रिकेट के महान खिलाड़ी इरफान पठान EaseMyTripWCL के हर्षित तोमर और फ्रैंचाइज़ मालिक पुनीत सिंह और अमनदीप सिंह भी शामिल हुए। सभी ने मिलकर WCL सीजन 2 की घोषणा कर दी।

इरफान पठान ने कही ये बात
EaseMyTrip वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के सीजन 2 लॉन्च पर अपने विचार साझा करते हुए इरफान पठान ने कहा कि वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स एक शानदार मंच है, जो क्रिकेट की वैश्विक भावना को पूरी तरह से व्यक्त करता है। मुझे खुशी है कि यह लीग अलग-अलग क्रिकेट संस्कृतियों और महान खिलाड़ियों को एक मंच पर लाने के लिए काम कर रही है।
जानिए हर्षित तोमर ने क्या कहा
सीजन 1 की बड़ी सफलता के बाद जिसने 984 मिलियन+ डिजिटल पहुंच, 350 मिलियन+ वैश्विक दर्शक और 144 मिलियन+ सोशल मीडिया इंटरैक्शन हासिल किए थे, WCL सीजन 2 कई शहरों में विस्तारित रोस्टरों, नए चेहरों और व्यापक पहुंच के साथ एक उच्च स्तर का अनुभव प्रदान करने का वादा करता है। हर्षित तोमर ने कहा कि EaseMyTripWCL का विकास देखकर बहुत रोमांचित हूं, जो क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में गूंजता है।
EaseMyTrip वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स एक अनोखी लीग के रूप में अपनी पहचान बनाए रखती है, जो सेवानिवृत्त और पूर्व खिलाड़ियों को वापस लेकर आती है, जो प्रशंसकों के दिलों में आज भी बसे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications