हो जाइए तैयार! इतने बजे शुरू होने जा रहा है ये धांसू मुकाबला, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
Ireland Women vs Sri Lanka Women 3rd ODI: आयरलैंड की महिला क्रिकेट टीम मंगलवार यानी 20 अगस्त को तीन मैचों की सीरीज के अंतिम वनडे में श्रीलंका का सामना करने के लिए तैयार है। यह मैच बेलफास्ट के स्टॉर्मोंट में सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा। यह खेल आईसीसी चैंपियनशिप मैच का हिस्सा है।
आयरलैंड जीत चुकी है सीरीज
मेजबान टीम ने पहले दो वनडे जीतकर सीरीज पर कब्ज़ा कर लिया है। पहले मैच में उन्होंने तीन विकेट से और दूसरे मैच में 15 रन से जीत दर्ज की। श्रीलंका की कोशिश जीत के साथ सीरीज का अंत शानदार तरीके से करने की होगी। इससे पहले पिछली टी 20 सीरीज में दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता था। श्रीलंका ने पहला मैच सात विकेट से जीता था, जबकि आयरलैंड ने वापसी करते हुए डबलिन के पेम्ब्रोक क्रिकेट क्लब में दूसरा मैच सात रन से अपने नाम किया था।

इतने बजे शुरू होगा मैच
आयरलैंड महिला और श्रीलंका महिला के बीच तीसरा वनडे मैच 20 अगस्त को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में दोपहर 3:15 बजे खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापट्टू को उम्मीद है कि उनकी टीम अपनी पिछली गलतियों से सीख लेगी और श्रृंखला के इस अंतिम मैच में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
रोमांचक मुकाबले की उम्मीद
आयरिश टीम ने इस पूरी सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया है और वह अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। वहीं श्रीलंका की कोशिश इस आखिरी मैच में जीत के साथ अपनी प्रतिष्ठा बचाने की होगी। यह अंतिम वनडे मुकाबला रोमांचक होने वाला है क्योंकि दोनों टीमें मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी। फैंस इस द्विपक्षीय सीरीज के रोमांचक अंत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
पिच और वेदर रिपोर्ट
बेलफास्ट का मैदान तेज गेंदबाजों के लिए काफी सपोर्टिव माना जाता है। आम तौर पर तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है। लेकिन शुरुआती ओवर्स को अगर बल्लेबाज संभलकर खेल लें तो वह यहां बड़े स्कोर कर सकते हैं। मैच के दौरान बारिश की कोई आशंका नहीं जताई गई है।
आयरलैंड की टीम: लौरा डेलानी (कप्तान), एवा कैनिंग, अलाना डालजेल, एमी हंटर, अरलीन केली, गैबी लुईस, जोआना लौघ्रन, एमी मैगुइरे, लिआ पॉल, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, ऊना रेमंड-होए, फ्रेया सार्जेंट, रेबेका स्टोकेल और एलिस टेक्टर।
श्रीलंका की टीम: चमारी अट्टापथु (कप्तान), विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, हासिनी परेरा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी, सुगंधिका कुमारी, उदेशिका प्रबोधनी, अचिनी कुलसुरिया, इनोशी प्रियदर्शनी, काव्या कविंदी, सचिनी निसानसाला, शशिनी गिम्हानी, अमा कंचना और कौशिनी नुथ्यांगना।












Click it and Unblock the Notifications