IRE vs SL: श्रीलंका के खिलाफ आयरलैंड के लिए करो या मरो वाला मैच, जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट
IRE vs SL Pitch and Weather: श्रीलंका की महिला टीम दो मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में आयरलैंड से आज भिड़ेगी। दोनों मैच डबलिन के पेम्ब क्रिकेट क्लब में खेलने का शेड्यूल था। श्रीलंका की महिला टीम इस सीरीज में एशिया कप चैंपियन के तौर पर उतरेगी, क्योंकि उसने फाइनल में भारत की महिला टीम को हराया था।
इसके विपरीत, आयरलैंड ने क्वालीफायर के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया और वह फिर से अपने खेल के जरिये प्रभाव छोड़ने के लिए उत्सुक होगी। श्रीलंका ने 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती मैच आसानी से जीत लिया था। आयरलैंड के लिए करो या मरो वाला मैच है।

इस मैच में अगर किसी टीम का पलड़ा भारी है, तो निश्चित रूप से यहाँ श्रीलंकाई टीम आगे है। पिछले मैच में जीत के बाद श्रीलंका के हौसले बुलंद हैं और लीड के साथ आकर दूसरा मुकाबला खेलने का एक अलग ही मजा होता है।
मौसम अपडेट
डबलिन के पेमब्रोक क्रिकेट क्लब में मौसम 55% आर्द्रता स्तर के साथ नम रहने की उम्मीद है। इससे दोनों टीमों के खेलने की स्थिति पर असर पड़ सकता है। आयरलैंड की टीम को बराबरी पर सीरीज समाप्त करने का मौका मिलेगा। बारिश के आसार नहीं हैं। ऐसे में दोनों ही टीमों के बीच एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिलने की संभावना है।
पिच रिपोर्ट
पिच को लेकर बात की जाए, तो बैटिंग के लिए यह अच्छी होने वाली है। डब्लिन में बैटिंग करने के लिए पिच हमेशा सहायक होती है। पहले खेलने वाली टीम को 170 तक का स्कोर खड़ा करने के बारे में सोचना चाहिए। इससे नीचे बात नहीं बनने वाली है।
संभावित प्लेइंग इलेवन
आयरलैंड : एमी हंटर (विकेट कीपर), जीएच लुईस, आर स्टोकेल, एल पॉल, एल डेलानी (कप्तान), एएन केली, ओ प्रेंडरगैस्ट, अलाना डेलजेल, एवा कैनिंग, फ्रेया सार्जेंट, कारा मरे।
श्रीलंका : एच परेरा, ए संजीवनी (विकेटकीपर), विशमी राजपक्षे, एन डी सिल्वा (सी), एच मदवी, डब्ल्यूके दिलहारी, यू प्रबोधनी, काव्या कविंदी, ए कुलसुरिया, एस निसानसाला, एस गिम्हानी।












Click it and Unblock the Notifications