IRE vs SA: आयरलैंड-दक्षिण अफ्रीका में किसे मिलेगी जीत? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

Ireland vs South Africa Pitch And Weather Report: आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे 7 अक्तूबर यानी सोमवार को खेला जाना है। अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। आयरलैंड के खिलाफ अपने पिछले मैचों में जीत हासिल करने के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम इस मैच में मजबूत लय के साथ उतरने वाली है।

ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

मैच के दिन मौसम गर्म रहने का अनुमान है, लगभग 36 डिग्री सेल्सियस के साथ हल्की हवाएं चलने की उम्मीद है। जिससे खेलने के लिए स्थिति और बेहतर होने की उम्मीद होगी। शेख जायद स्टेडियम को अपनी संतुलित पिच के लिए जाना जाता है, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को यहां अधिक फायदा मिला था। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों की जीत दर 70% है।

Ireland vs South Africa 1

पिच से किसे होगा फायदा

आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका ने इस सीरीज में अब तक दो मैच खेले हैं, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने दोनों मैच जीते हैं। अपने पिछले मुकाबले में ट्रिस्टन स्टब्स मैन ऑफ द मैच रहे थे। शेख जायद स्टेडियम में पिछले 20 मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 238 रन रहा है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलने की उम्मीद है। यह मैदान पेसर और स्पिनर दोनों के लिए ही मददगार रहा है।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

अफ्रीकी दाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने सीरीज के पहले मैच में 79 रन बनाए। दूसरे वनडे मैच में उन्होंने अपनी घातक फॉर्म का परिचय दिया और 81 गेंदों पर आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 112 रन बनाए। इस तरह से उनकी टीम ने आयरिश टीम को धूल चटा दी। पिछले दो मैचों में 118 रन बनाने वाले आयरलैंड के बल्लेबाज रॉस अडायर पर भी फैंस की नजरें बनी रहेगी।

दक्षिण अफ्रीका की टीम: रीज़ा हेंड्रिक्स, रासी वैन डेर डूसन, लिज़ाद विलियम्स, जेसन स्मिथ, एंडिले फ़ेहलुकवेओ, लुंगी एनगिडी, ब्योर्न फ़ोर्टुइन, रयान रिकेल्टन, ओटनील बार्टमैन, काइल वेरिन, टोनी डी ज़ोरज़ी, ट्रिस्टन स्टब्स, एंडिले सिमेलाने और नकाबायोमज़ी पीटर।

आयरलैंड की टीम: एंडी बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, बेन व्हाइट, क्रेग यंग, ​​एंडी मैकब्राइन, मार्क अडायर, स्टीफ़न डोहेनी, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर, कर्टिस कैंपर, नील रॉक, फ़िओन हैंड, रॉस अडायर, मैथ्यू हम्फ्रीज़ और गेविन होए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+