IRE vs SA, 2nd ODI: आयरलैंड-दक्षिण अफ्रीका के मैच में कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
Ireland vs South Africa, 2nd ODI: तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में आयरलैंड के खिलाफ 139 रनों की बड़ी जीत के बाद, दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे में आयरिश टीम से भिड़ने के लिए तैयार है। चार अक्टूबर को अबू धाबी का जायद क्रिकेट स्टेडियम दोनों टीमों के लिए इस महत्वपूर्ण मुकाबले की मेजबानी करेगा। मैच से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
पहले मैच में पॉल स्टर्लिंग की आयरलैंड की टीम 272 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रोटियाज के सामने 132 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। इसलिए, वे इस मैच को जीतकर दक्षिण अफ्रीका को चौंकाने की कोशिश करेंगे, जिससे तीसरा और आखिरी टी20 मैच सीरीज का निर्णायक बन जाएगा।

आयरलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच की पिच रिपोर्ट
शेख जायद स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए काफी सपोर्टिव माना जाता है, लेकिन पहले वनडे में शुरुआत में ही चुनौती पेश की गई, क्योंकि पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए कुछ शुरुआती मूवमेंट दिखाई दे रहा था। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, बल्लेबाजी आसान होती गई, हालांकि, यहां तेज गेंदबाजों और स्पिनरों को भी मदद मिलेगी।
आयरलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच की वेदर रिपोर्ट
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को अबू धाबी में अत्यधिक गर्मी और उमस की स्थिति रहने का पूर्वानुमान है।दोपहर में तापमान 34 और 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है और हवा का बहाव 20-23 किमी/घंटा रहेगा। बारिश की कम संभावना के साथ पूरे मैच के दौरान स्थितियां एक जैसी बनी रहेंगी।
ये भी पढ़िए- 'एमएस धोनी ने कुछ नहीं तोड़ा,' चेन्नई के फील्डिंग कोच ने अफवाहों को किया खारिज, बताया पूरा सच
दक्षिण अफ्रीका की टीम: रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), टोनी डी ज़ोरज़ी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डूसन, ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवेओ, ब्योर्न फोर्टुइन, लिज़ाद विलियम्स, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन, जेसन स्मिथ, काइल वेरिन, नांद्रे बर्गर, नकाबा पीटर।
आयरलैंड की टीम: एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), कर्टिस कैंपर, हैरी टेक्टर, स्टीफन डोहेनी (विकेट कीपर), जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, एंडी मैकब्राइन, गेविन होए, ग्राहम ह्यूम, क्रेग यंग, लोरकन टकर, नील रॉक, मैथ्यू हम्फ्रीज़, फिओन हैंड।












Click it and Unblock the Notifications