IRE vs SCO: आयरलैंड-स्कॉटलैंड के बीच तीसरे टी20 में टक्कर आज, जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट

IRE vs SCO Pitch and Weather: त्रिकोणीय टी20 सीरीज में आज तीसरा मैच आयरलैंड और स्कॉटलैंड के बीच होगा। इस सीरीज में नीदरलैंड्स भी है। आयरलैंड और नीदरलैंड्स के बीच खेले गए मैच में आयरलैंड ने मुश्किल से जीत दर्ज की थी। नीदरलैंड्स को 1 रन से जीत हासिल करने का मौका मिला था।

स्कॉटलैंड के लिए यह मुकाबला ज्यादा खास माना जा सकता है क्योंकि पिछले मैच में स्कॉटलैंड को हार का सामना करना पड़ा था। दोनों ही टीमों के पास मैच जिताऊ खिलाड़ी हैं और कड़ी टक्कर की उम्मीद की जा सकती है। आयरलैंड के पास पिछले मैच में जीत दर्ज करने से एडवांटेज होगा।

ire and sco

आयरलैंड vs स्कॉटलैंड पिच रिपोर्ट

पिच की बात की जाए, तो यहाँ गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए ही थोड़ी मदद देखने को मिल सकती है। नई गेंद के साथ आने वाले तेज गेंदबाजों को मूवमेंट मिलने वाला है। बल्लेबाज खुद को क्रीज पर सेट करने के बाद गेंदबाजों की पिटाई करने में सफल हो सकते हैं।

आयरलैंड vs स्कॉटलैंड वेदर अपडेट

हेग में मौसम की बात की जाए, तो किसी तरह की परेशानी वाली कोई बात नज़र नहीं आती है। बारिश की संभावना भी नहीं है। धूप खिली रहेगी। थोड़े समय तक बादल छाए रह सकते हैं लेकिन मैच के ऊपर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। फैन्स को एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिलने वाला है।

सभी टीमों के लिए अहम सीरीज

टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए यह सीरीज काफी अहम मानी जा सकती है। तीनों टीमों के लिए अभ्यास का यह एक शानदार मौका है। इस वजह से ही त्रिकोणीय सीरीज का आयोजन किया गया है। वेस्टइंडीज और यूएसएक में जून में टी20 वर्ल्ड कप होने वाला है।

आयरलैंड टीम

एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, फिओन हैंड, बेंजामिन व्हाइट, नील रॉक, क्रेग यंग,​​रॉस अडायर

स्कॉटलैंड टीम

माइकल जोन्स, ओली हेयर्स, चार्ली टियर, रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), माइकल लीस्क, मार्क वॉट, क्रिस ग्रीव्स, क्रिस्टोफर सोल, गेविन मेन, ब्रैडली करी, जॉर्ज मुन्से, ब्रैंडन मैकमुलेन, सफयान शरीफ, जैक जार्विस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+