IRE Vs PAK, Dream11: आयरलैंड-पाकिस्तान के बीच फाइनल टक्कर आज, ये ड्रीम टीम बनाएगी मालामाल
Ireland vs Pakistan, 3rd T20: आयरलैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचो की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 14 मई यानी कि मंगलवार को खेला जाना है। तीन मैचों की इस सीरीज के पहले मुकाबले में आयरलैंड की टीम ने जीत दर्ज की थी। वहीं दूसरे मैच में पाकिस्तान ने दमदार वापसी करते हुए आयरलैंड को हरा दिया था। दोनों ही टीम एक-एक जीत के साथ सीरीज में बनी हुई है। मंगलवार को जीतने वाली टीम सीरीज को अपने नाम कर लेगी।
बाबर-रिजवान पर होगी नजरें
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पिछले मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे। वह खाता खोले बिना ही वापस लौट गए थे। ऐसे में बाबर आजम के बल्ले से टीम को बड़े स्कोर की उम्मीद होगी। बाबर आजम के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान भी इस मुकाबले में अहम रोल अदा कर सकते हैं।

बेहतरीन फॉर्म में फखर जमान
पछले मुकाबले में पाकिस्तान की तरफ से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले फखर जमान अच्छे फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। आयरलैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक मुकाबले में पाकिस्तान की तरफ से वह सबसे बड़े मैच विनर बनकर सामने आ सकते हैं। बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजी में शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह शुरुआती ओवर्स में पाकिस्तान के लिए विकेट चटका सकते हैं।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
आयरलैंड और पाकिस्तान के बीच कुल 3 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। पहले मैच में मिली जीत आयरलैंड की पाकिस्तान के खिलाफ पहली जीत थी। इन दोनों टीमों ने अब तक केवल तीन ही मैच खेले हैं। जिसमें पाकिस्तान ने दो तो वहीं आयरलैंड ने एक मुकाबले में जीत हासिल की है।
संभावित प्लेइंग-11
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, क्रेग यंग, बेंजामिन व्हाइट
पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान, सईम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, शादाब खान, आजम खान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अब्बास अफरीदी
ड्रीम 11 टीम
विकेटकीपर: मोहम्मद रिज़वान
बल्लेबाज: बाबर आजम, सैम अयूब, हैरी टेक्टर, एंड्रयू बालब्राइन
ऑलराउंडर: मार्क अडायर, शादाब खान कर्टिस कैंपर
गेंदबाज: क्रेग यंग, शाहीन अफरीदी, अब्बास अफरीदी,
कप्तान: बाबर आजम
उप-कप्तान: हैरी टेक्टर
पाकिस्तान टीम: सईम अयूब, मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, आजम खान (विकेटकीपर), शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, शाहीन अफरीदी, इमाद वसीम, नसीम शाह, अब्बास अफरीदी, उस्मान खान, मोहम्मद आमिर, हसन अली , हारिस रऊफ, आगा सलमान, अबरार अहमद, इरफान खान।
आयरलैंड टीम: एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, कर्टिस कैंपर, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, क्रेग यंग, बेंजामिन व्हाइट, नील रॉक, ग्राहम ह्यूम, रॉस अडायर।












Click it and Unblock the Notifications