आयरलैंड के इन खिलाड़ियों के पास IPL में एंट्री का मौका! धमाकेदार प्रदर्शन कर छोड़ सकते हैं अपनी छाप

india tour of ireland 2023: दुनिया भर के क्रिकेटर आईपीएल में आकर अपनी छाप छोड़ते हैं। भारत सहित कई देशों के क्रिकेटरों को आईपीएल ने एक नई पहचान देने का काम किया है। पिछली बार पहली बार जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को आईपीएल खेलने का मौका मिला था। भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें आईपीएल में शामिल होने का मौका मिला था। पंजाब किंग्स ने उन्हें अपनी टीम के लिए बेस प्राइज 50 लाख में खरीदा था।

आयरलैंड खिलाड़ियों के लिए मौका: भारत मौजूदा समय में आयरलैंड दौरे पर है। आयरलैंड खिलाड़ियों के लिए आईपीएल फ्रेंचाइजी के थिंक-टैंक का ध्यान खींचने का ये बेहतरीन मौका है। आयरलैंड के कुछ खिलाड़ी भारत के खिलाफ मजबूत प्रदर्शन आईपीएल टीमों में अपनी जगह बनाने की कोशिश करेंगे। आइए एक नजर डालते हैं कुछ ऐसे खिलाड़ी पर जो इस सीरीज में अपनी छाप छोड़ सकते हैं।

Ireland 1

मार्क अडायर पर रहेगी नजर: आईपीएल फ्रेंचाइजी तेज गेंदबाजों पर नजर बनाए रखती है। जोशुआ लिटल गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल खेल रहे हैं। वहीं मार्क अडायर भी आयरलैंड के ऐसे गेंदबाज हैं जो शुरुआती और डेथ ओवर में बल्लेबाजों को परेशान करने का काम करते रहे हैं। वह नई गेंद को स्विंग कराते हैं और डेथ ओवरों में भी गेंदबाजी करते हैं, उनके जैसे एक विकेट लेने वाले गेंदबाज को आईपीएल में मौका दिया जा सकता है।

कर्टिस कैंपर के पास मौका: दक्षिण अफ़्रीकी U19 टीम के लिए खेलने से लेकर सभी फॉर्मेट में आयरलैंड के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी कर्टिस कैंपर पर भी नजरें बनी रहेगी। कैंपर के पास दबाव में बेहतर प्रदर्शन करने का अनुभव है। विश्व कप क्वालीफायर में अपनी टीम ने 33 के स्कोर पर ही चार विकेट गंवा दिया था। लेकिन कैंपर ने अपने दम पर टीम के स्कोर को 286 तक पहुंचाने में सफलता हासिल की थी।

पॉल स्टर्लिंग कर सकते हैं हैरान: हैरानी वाली बात है कि आईपीएल कि कोई भी टीम अब तक पॉल स्टर्लिंग को अपने साथ क्यों नहीं जोड़ पाई है। विदेशी बल्लेबाजों में वह बतौर सलामी बल्लेबाज टीम को एक आक्रमक शुरुआत दिला सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ दुनिया भर की अन्य लीगों में पॉल स्टर्लिंग का रिकॉर्ड शानदार रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+