IRE vs SA: आयरलैंड ने रच दिया इतिहास, रोमांचक मैच में दक्षिण अफ्रीका को रौंदकर बचा ली सीरीज

IRE vs SA: आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को अबू धाबी में खेला गया मैच काफी रोमांचक रहा। आयरिश टीम ने इस मुकाबले में अपना सब कुछ झोंक दिया और अफ्रीकी टीम को पराजित करते हुए इतिहास रच दिया। दक्षिण अफ्रीकी टीम जीत के करीब जाकर हार गई।

दक्षिण अफ्रीकी टीम को आयरलैंड के सामने पहली बार हार का सामना करना पड़ा है। आयरलैंड के बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने अपना काम बखूबी किया और टीम को जीत दिला दी। टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था।

ireland and south africa

पॉल स्टर्लिंग और रॉस अडेयर ने मिलकर दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की धुनाई कर डाली। दोनों ने मिलकर तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की। स्टर्लिंग 31 गेंदों का सामना करते हुए 51 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए।

इसके बाद आयरलैंड के विकेट गिरते चले गए लेकिन रॉस अडेयर ने क्रीज का कोना पकड़कर धांसू बैटिंग जारी रखी और धुआंधार शतक जमा दिया। वह 58 गेंदों में 100 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उनके बल्ले से 9 छक्के और 5 चौके देखने को मिले।

जवाबी पारी में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका ने भी अच्छी शुरुआत की। रयान रिकेल्टन और रीजा हेंड्रिक्स ने मिलकर पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। हेंड्रिक्स ने तेज बैटिंग करते हुए फिफ्टी जमाई। वह 32 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हो गए। रिकेल्टन ने 36 रन बनाए।

उनके अलावा मैथ्यू ब्रीट्जके ने भी अच्छी बैटिंग करते हुए अर्धशतक जमाया। वह 41 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से आयरलैंड ने वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के ऊपर दबाव बनाया। अफ्रीकी टीम पूरे ओवर खेलकर 9 विकेट पर 185 रन ही बना पाई। मार्क अडेयर ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके। इस जीत से आयरलैंड ने सीरीज बचा ली और यह 1-1 पर समाप्त हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+