IRE vs IND: आयरलैंड ने T20I सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का किया ऐलान, जानें कौन संभालेगा कमान
Ireland squad for India series: भारत और आयरलैंड के बीच 18 अगस्त से तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है, जिसके तीनों मैच डबलिन के द विलेज स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस सीरीज के लिए आयरलैंड ने भारत के खिलाफ एक मजबूत 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।
भारतीय क्रिकेट टीम अगस्त 2023 में आयरलैंड के दौरे पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार है, जहां वे तीन ट्वेंटी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेंगे। सीरीज का आयोजन डबलिन के मालाहाइड क्रिकेट क्लब में होना है।

इस दौरे के लिए भारतीय टीम की पहले ही घोषणा हो चुकी है। इसके लिए टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह (Jasprit bumrah) की न सिर्फ टीम में वापसी हो रही है बल्कि वह टीम की अगुवाई भी करेंगे। बुमराह ने आखिरी बार सितंबर 2022 में राष्ट्रीय टीम के लिए मैच खेला था।
बुमराह, पहली बार सीमित ओवरों की सीरीज में कप्तान के रूप में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। टीम में कर्नाटक के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की भी वापसी हो रही है, इसके अलावा रिंकू सिंह को भी टीम में मौका दिया गया है।
पॉल स्टर्लिंग संभालेंगे आयरलैंड की कमान
आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। भारत ने आयरलैंड के खिलाफ खेले गए सभी पांच टी20 मैचों में जीत हासिल की है। हालांकि, पॉल स्टर्लिंग की कप्तानी वाली आयरिश टीम इस बार मेहमानों के खिलाफ बाजी पलटने की कोशिश करेगी।
T20I सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, मार्क अडायर, रॉस अडायर, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, फिओन हैंड, जोश लिटिल, बैरी मैक्कार्थी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, थियो वैन वोर्कोम, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।
आयरलैंड T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम
जसप्रित बुमरा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह , मुकेश कुमार, आवेश खान।












Click it and Unblock the Notifications