IRE vs ZIM Live Streaming: जिम्बाब्वे की जीत से बाहर होगा ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड से मैच आज, ऐसे देखें LIVE
IRE vs ZIM Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-B का समीकरण अब बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। मंगलवार, 17 फरवरी को पल्लेकेले में होने वाला आयरलैंड और जिम्बाब्वे का मुकाबला इन दो टीमों के साथ-साथ पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के लिए भी निर्णायक साबित होने वाला है। इस मैच के परिणाम पर ही ग्रुप-B से 'सुपर-8' में जाने वाली दूसरी टीम का भविष्य निर्भर करेगा।
जिम्बाब्वे की जीत और ऑस्ट्रेलिया का संकट (IRE vs ZIM Live Streaming)
सिकंदर रजा की कप्तानी में जिम्बाब्वे इस समय बेहतरीन फॉर्म में है। पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को 23 रनों से हराकर जिम्बाब्वे ने विश्व क्रिकेट को चौंका दिया था।जिम्बाब्वे अब तक टूर्नामेंट में अजेय है। यदि वे आज आयरलैंड को हरा देते हैं, तो उनके 6 अंक हो जाएंगे और वे सीधे 'सुपर-8' के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में, ऑस्ट्रेलिया के लिए टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा बढ़ जाएगा।

आयरलैंड के लिए भी जीत जरूरी
आयरलैंड के लिए यह 'करो या मरो' का मैच है। अब तक तीन मैचों में उन्हें सिर्फ ओमान के खिलाफ जीत मिली है, जबकि श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए उन्हें यह मैच हर हाल में जीतना होगा। भारत में इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी।
ऑस्ट्रेलिया करेगी आयरलैंड की जीत की दुआ
जिम्बाब्वे की ओर से कप्तान सिकंदर रजा और शानदार फॉर्म में चल रहे ब्रायन बेनेट पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। वहीं, आयरलैंड की टीम अपने कप्तान लॉर्कन टकर और अनुभवी हैरी टेक्टर से एक बड़ी पारी की उम्मीद करेगी। पल्लेकेले की पिच पर स्पिनर्स की भूमिका अहम होगी, जहां जिम्बाब्वे के पास सिकंदर रजा और वेलिंगटन मसाकाद्जा जैसे अनुभवी विकल्प हैं। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम और प्रशंसक आज आयरलैंड की जीत की दुआ करेंगे, ताकि उनके लिए सुपर-8 के दरवाजे खुले रहें।












Click it and Unblock the Notifications