Babar Azam ने जीत के साथ ही बनाया World Record, धोनी-रोहित शर्मा सबको छोड़ा पीछे

Ireland vs Pakistan, 2nd T20: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में बुरी तरह हार झेलने वाली पाकिस्तान की टीम ने वापसी कर ली है। आयरलैंड को दूसरे टी-20 मैच मैं हराकर पाकिस्तान की टीम ने इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किया। दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी जो कारनामा नहीं कर सके, वो बाबर आजम ने कर दिखाया है।

पाकिस्तान को मिली जीत

पाकिस्तान आयरलैंड के खिलाफ सात विकेट से दूसरे टी-20 मुकाबले को जीतने पर सफल रही। दूसरा टी-20 मैच जीतने के साथ ही पाकिस्तान आयरलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज एक-एक की बराबरी पर आ गई है। पाकिस्तान ने आयरलैंड को सात से हराकर 3 मैचो की टी-20 सीरीज में एक-एक से बराबरी कर ली है। दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम को 193 रन पर रोक दिया।

IRE vs PAK 1

फखर-रिजवान ने दिलाई जीत

194 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत खराब नहीं। कप्तान बाबर आज इस मुकाबले में खाता भी नहीं खोल सके। लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और फखर जंमा ने 140 रनों की साझेदारी की। जिसकी बदौलत पाकिस्तान की टीम ने इस मुकाबले को आसानी से जीत लिया। फखर जंमा 40 गेंदो में 78 रनों की पारी खेली। जबकि मोहम्मद रिजवान 75 रन बनाकर नाबाद रहे।

बाबर आजम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस मुकाबले को जीतने के साथ ही बाबर आजम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। वो बतौर कप्‍तान सबसे ज्‍यादा इंटरनेशनल टी-20 मैच जीतने वाले कप्‍तान बन गए हैं। उन्‍होंने 78 टी-20 मैचों में पाकिस्‍तान की कप्‍तानी की, जिसमें 45 मैच जीते। उन्‍होंने युगांडा के कप्‍तान ब्रायन मसाबा के रिकॉर्ड को तोड़ा। मसाबा ने अपनी कप्‍तानी में युगांडा को 56 में से 44 टी-20 मैच में जीत दिलाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+