हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने की World Cup शेड्यूल में बदलाव की मांग, BCCI ने दिया दो टूक जवाब
ICC ODI World Cup 2023: भारत की मेजबानी में होने जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम 14 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी। इस बीच हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) ने बीसीसीआई (BCCI) से शेड्यूल में बदलाव की मांग करके एक नई मुश्किल खड़ी कर दी है।
एचसीए ने की शेड्यूल में बदलाव की मांग
दरअसल, एचसीए के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि दो दिनों में दो विश्व कप खेलों की मेजबानी करना ऑर्गेनाइजेशनल और सुरक्षा कारणों से मुश्किल होगा, लेकिन बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि कार्यक्रम में कोई और बदलाव संभव नहीं है।

हैदराबाद में लगातार दो दिन होंगे बड़े मुकाबले
बीसीसीआई और आईसीसी ने इस महीने की शुरुआत में नौ मैचों को रिशेड्यूल किया है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला प्रमुख मैच भी शामिल है। वहीं हैदराबाद में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान का मैच 12 अक्टूबर से 10 अक्टूबर कर दिया गया है, जबकि 9 अक्टूबर को एचसीए न्यूजीलैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच की भी मेजबानी करेगा, और अगले ही दिन उसी स्थान पर श्रीलंका का सामना पाकिस्तान से होगा।
हैदराबाद पुलिस की आपत्ति के बाद की मांग
हैदराबाद पुलिस द्वारा बैक-टू-बैक मैच के लिए सुरक्षा प्रदान करने के बारे में आपत्ति व्यक्त करने के बाद, एचसीए ने शेड्यूल में एक और बदलाव का अनुरोध किया और दोनों मैच के बीच कम से कम एक दिन का समय मांगा है। हालांकि, राजीव शुक्ला ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि कोई और बदलाव की संभावना नहीं है।
शेड्यूल में बदलाव की कोई संभावना नहीं
समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने शुक्ला के हवाले से कहा कि, 'मैं विश्व कप के लिए हैदराबाद वेन्यू का प्रभारी हूं। अगर कोई मुद्दा या कुछ भी होगा, तो उसे हल करने का प्रयास करूंगा। विश्व कप कार्यक्रम को बदलना आसान नहीं है और ऐसा होने की संभावना नहीं है। केवल बीसीसीआई इसे नहीं बदल सकता है।'
हैदराबाद में होने वाले दो में से एक मैच में पाकिस्तान की भागीदारी को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाए जाने की उम्मीद है। पाकिस्तान हैदराबाद में एक लंबा समय बिताएगा, जहां वे अधिक से अधिक टूर्नामेंट मैचों में हिस्सा लेने से पहले दो प्रैक्टिस मैच खेलेंगे। 6 अक्टूबर को वे राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में नीदरलैंड से खेलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications