India vs Ireland 2nd T20I: इंडिया के खिलाफ आयरलैंड ने जीता टॉस, गेंदबाजी करने का लिया फैसला

IND vs IRE 2nd T20I: भारत और आयरलैंड के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज डबलिन के द विलेज क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाली टीम सीरीज पर कब्जा करने की उम्मीद के साथ आज मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमों के बीच ये निर्णायक मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

आयरलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया
आयरलैंड ने इंडिया के खिलाफ दूसरे टी-20I में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टॉस के बाद बुमराह ने कहा कि आज मौसम थोड़ा बेहतर है और हम बोर्ड पर स्कोर करना चाहते थे। शुरुआत में थोड़ा सावधान रहे और फिर उसके बाद आत्मविश्वास बढ़ता गया और अच्छा रहा।

IND vs IRE 2nd T20I

दूसरे टी20 में भारत और आयरलैंड की प्लेइंग-11

भारतीय टीम
जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह।

आयरलैंड की टीम
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), मार्क अडायर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, जोशुआ लिटिल, बैरी मैकार्थी, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।

जसप्रीत बुमरा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ पहला T20I दो रन से जीत लिया था, और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। चोट से उबरने के बाद बुमराह ने लंबे अंतराल के बाद भारतीय टीम के कप्तान के रूप में शानदार वापसी की। वह आगामी मैचों में अपनी फॉर्म बरकरार रखने की कोशिश करेंगे।

यशस्वी जयसवाल के प्रदर्शन पर रहेगी नजर
इस दौरान टीम इंडिया के लिए यशस्वी जयसवाल का प्रदर्शन काफी महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि बाएं हाथ के बल्लेबाज ने पहले टी20I में आयरिश टीम के खिलाफ 23 गेंदों में 24 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था। जयसवाल अपने शानदार फॉर्म में वापस आने और आगामी मैच में अहम भूमिका निभाने की कोशिश करेंगे।

सीरीज कब्जाने की इरादे से उतरेंगे बुमराह
पहले मैच में बुमराह ने शानदार वापसी की और अपने चार ओवरों में सिर्फ 24 रन देकर दो विकेट लिए और इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। तेज गेंदबाज अगले मैच में भी इसी तरह का प्रदर्शन दोहराना चाहेगा और अपनी टीम को सीरीज जीतने में मदद करेंगे।

आयरलैंड फुल स्क्वाड
एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, क्रेग यंग, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट, फिओन हैंड, थियो वैन वोर्कोम, गैरेथ डेलानी, रॉस अडायर।

ये भी पढ़ें- IRE vs IND: दो विकेट लेते ही हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ देंगे बुमराह, बन जाएंगे ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज

भारतीय टीम की फुल स्क्वाड
यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमरा (कप्तान), रवि बिश्नोई, अवेश खान, जितेश शर्मा, मुकेश कुमार , शाहबाज अहमद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+