IRE vs IND: दो विकेट लेते ही हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ देंगे बुमराह, बन जाएंगे ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज

Ireland vs India, 2nd T20I: भारत और आयरलैंड के बीच रविवार को दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा। तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने 1-0 से बढ़त बना ली है। डबलिन में होने वाले दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह के पास एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम करने का मौका है।

दूसरे T20I मैच में भारत से भिड़ेगी आयरलैंड टीम
आयरलैंड टीम आज, 20 अगस्त को डबलिन के मालाहाइड में दूसरे T20I मैच में भारत से भिड़ेगी। जसप्रीत बुमरा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ DLS पद्धति के माध्यम से पहला T20I दो रन से जीत लिया। इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करी ली है।

 jasprit bumrah

दो विकेट लेते ही हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ देंगे बुमराह
दरअसल, लंबे अंतराल के बाद भारतीय कप्तान ने पहले मैच में शानदार वापसी की। वह आगामी मैचों में अपनी फॉर्म बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। इस दौरान बुमराह मात्र दो विकेट लेते ही हार्दिक पांड्या (73 विकेट) को पीछे छोड़ देंगे। बुमराह ने 61 मैच में 6.61 की इकोनॉमी से 72 विकेट चटकाए हैं।

युजवेंद्र चहल लिस्ट में पहले स्थान पर
भारत के लिए टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। चहल के नाम T2OI में 96 विकेट हैं, जबकि इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर भुवनेश्वर कुमार, जिनके नाम 90 विकेट दर्ज हैं। बुमराह आज के मैच में दो विकेट लेते ही इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे।

टीम इंडिया फुल स्क्वाड
यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा (कप्तान), रवि बिश्नोई, अवेश खान, जितेश शर्मा, मुकेश कुमार , शाहबाज़ अहमद

आयरलैंड फुल स्क्वाड
एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, क्रेग यंग, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट, फिओन हैंड, थियो वैन वोर्कोम, गैरेथ डेलानी, रॉस अडायर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+