IRE vs BAN: IPL में कहर बरपाने के बाद लिटिल ने बांग्लादेश का निकाला दम, आयरलैंड को मिला 246 रनों का लक्ष्य
Ireland vs Bangladesh, 1st ODI: बांग्लादेश के खिलाफ आयरलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। बांग्लादेश ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 245 रन बनाए हैं।

IRE vs BAN, 1st ODI, Ireland v Bangladesh in England, 2023: चेम्सफोर्ड में आयरलैंड और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। पहले मैच में टॉस हारकर बांग्लादेश ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 245 रन बनाए हैं। आयरलैंड को इस मुकाबले को जीतने के लिए 246 रन बनाने होंगे।
बांग्लादेश की खराब शुरुआत: आयरलैंड के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही और टीम ने तीन के स्कोर पर ही पहला विकेट गंवा दिया। लिटन दास बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। जोश लिटिल ने लिटन दास को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वहीं कप्तान तमीम इकबाल भी सिर्फ 14 रन ही बना सके।
मुशफिकुर रहीम ने जड़ा अर्धशतक: बांग्लादेश के लिए अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने कमाल की बल्लेबाजी की। मुशफिकुर रहीम ने 70 गेंदों में 6 चौके की मदद से 61 रन बनाए। लड़खड़ा रही बांग्लादेश की पारी को मुशफिकुर रहीम ने संभालने का काम किया। उन्होंने बीच के ओवर में टीम के लिए अहम रन जोड़े।
नजमुल होसैन शंटो ने बनाए 44 रन: नजमुल होसैन शंटो ने दो विकेट जल्दी गिरने के बाद पारी को संभालने का काम किया। शाकिब अल हसन और नजमुल होसैन शंटो ने मिलकर बीच के ओवरों में कुछ जरूरी रन बनाए। नजमुल होसैन शंटो ने 66 गेंदों में 7 चौके की मदद से 44 रन बनाने का काम किया।
जोशुआ लिटिल ने किया कमाल: आयरलैंड की तरफ से जोशुआ लिटिल ने सबसे अधिक तीन विकेट झटकने का काम किया। जोशुआ लिटिल के अलावा मार्क अडेयर और गैरेथ डेलानी ने दो-दो विकेट झटकने का काम किया। आयरलैंड ने अपनी जबरदस्त गेंदबाजी के दम पर ही बांग्लादेश को 250 से कम के स्कोर पर ही रोकने का काम किया।
जोशुआ लिटिल ने आईपीएल को बीच में छोड़ा: आईपीएल में जोशुआ लिटिल ने गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने अब तक खेले 8 मुकाबलों में 6 विकेट अपने नाम किए थे। 50 लाख बेस प्राइज वाले लिटिल को मिनी ऑक्शन में गुजरात ने 4 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा था।
आयरलैंड की टीम: पॉल स्टर्लिंग, स्टीफन डोहेनी, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), हैरी टेक्टर, लॉरकन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, एंडी मैकब्राइन, मार्क अडायर, जोशुआ लिटिल, ग्राहम ह्यूम।
बांग्लादेश की टीम: तमीम इकबाल (कप्तान), लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, तौहीद हिरदोय, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, तैजुल इस्लाम, एबादत हुसैन।












Click it and Unblock the Notifications