Irani Cup: मयंक अग्रवाल को मिली रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी, चोट के चलते सरफराज बाहर

Rest of India vs Madhya Pradesh: मयंक अग्रवाल सीनियर टीम में वापसी की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं मुंबई के सरफराज खान नहीं खेल पाएंगे क्योंकि उनको चोट लगी है

 Mayank Agarwal

Irani Cup: भारत के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ईरानी कप में मध्य प्रदेश के खिलाफ रेस्ट ऑफ इंडिया टीम की कप्तानी करेंगे। मैच 1 मार्च से ग्वालियर के कप्तान रूप सिंह स्टेडियम में शुरू होगा। अग्रवाल ने रणजी ट्रॉफी सीजन में 13 पारियों में 249 के उच्चतम स्कोर के साथ 990 रन बनाए थे जिसके चलते उनको ये अवॉर्ड दिया गया है।

ईरानी कप पहले इंदौर में होना था लेकिन अब भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट को होल्कर स्टेडियम को सौंपे जाने के बाद ईरानी कप स्थल को ग्वालियर में ट्रांसफर कर दिया गया है। मुंबई के सरफराज खान हालांकि प्रतियोगिता में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि उनको चोट लगी है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार सरफराज को मुंबई में डीवाई पाटिल टी20 कप के दौरान उंगली की चोट से उबरने के लिए 8-10 दिनों की छुट्टी लेने के लिए कहा गया है।

मयंक अग्रवाल आखिरी बार मार्च 2022 में श्रीलंका के खिलाफ एक टेस्ट में भारत के लिए खेले थे और तब से राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं। केएल राहुल उनके जिगरी दोस्त हैं जो तममा झोल के बावजूद मौके पर मौके पा चुके हैं। हालांकि अब गाज गिरनी की बारी लग रही है। दूसरी ओर मयंक ने रणजी के शानदार सीजन के बाद अपना दावा और मजबूत किया है।

मयंक के साथ ओपनिंग में बंगाल के सलामी बल्लेबाज़ अभिमन्यु ईश्वरन रहेंगे। रेस्ट ऑफ इंडिया टीम के अन्य टॉप के बल्लेबाजों में यश ढुल, सुदीप कुमार गृहमी, यशस्वी जायसवाल, बी इंद्रजीत और सुदीप कुमार घरामी शामिल हैं। सौराष्ट्र की चैंपियनशिप जीतने वाली टीम से दो सदस्यों को चुना गया है जिसमें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया और विकेटकीपर-सलामी बल्लेबाज हार्विक देसाई हैं। तेज गेंदबाजी में सकारिया, नवदीप सैनी, मुकेश कुमार और आकाशदीप हैं. टीम में सीम बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर अतीत सेठ हैं जो बड़ौदा से हैं।

स्पिन में उत्तर प्रदेश के बाए हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार को मौका मिला है और लेग स्पिनर मयंक मार्कंडे को मिला है। राहुल चहल और रवि बिश्नोई को मौका नहीं मिला। इन्होंने रणजी के मैच कम खेले थे।

वहीं मध्य प्रदेश की टीम इस प्रकार है- हिमांशु मंत्री (कप्तान और विकेटकीपर), रजत पाटीदार, यश दुबे, हर्ष गवली, शुभम शर्मा, वेंकटेश अय्यर, अक्षत रघुवंशी, अमन सोलंकी, कुमार कार्तिकेय, सारांश जैन, आवेश खान, अंकित कुशवाह, गौरव यादव, अनुभव अग्रवाल और मिहिर हिरवानी।

रेस्ट ऑफ इंडिया टीम: मयंक अग्रवाल (कप्तान), सुदीप कुमार घरामी, यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, हार्विक देसाई, मुकेश कुमार, अतित सेठ, चेतन सकारिया, नवदीप सैनी, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), मयंक मारकंडे, सौरभ कुमार, आकाश दीप , बी इंद्रजीत, पुलकित नारंग, यश ढुल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+