Irani Cup 2025: रजत पाटीदार की टीम को मिली करारी शिकस्त, विदर्भ ने जीता ईरानी कप का खिताब
Irani Cup 2025: रविवार का दिन रजत पाटीदार के लिए झटके वाला दिन रहा। विदर्भ ने रेस्ट ऑफ़ इंडिया को हराते हुए ईरानी कप पर कब्जा जमा लिया। पाटीदार के पास रेस्ट ऑफ़ इंडिया की कप्तानी थी लेकिन वह टीम को जीत दिलाने माँ सफल नहीं हो पाए।
यश ढुल की बेहतरीन 92 रन की पारी भी रेस्ट ऑफ इंडिया को हार से नहीं बचा सकी और विदर्भ ने 93 रन से जीत दर्ज कर ईरानी कप अपने नाम कर लिया। 361 रन के टारगेट का पीछा करते हुए रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम पांचवें दिन के दूसरे सेशन में 267 रन पर ढेर हो गई।

विदर्भ के लिए हर्ष दुबे ने 4 विकेट (4/73) और यश ठाकुर ने 2 विकेट (2/47) लेकर मैच का रुख मोड़ दिया। विदर्भ ने तीन बार ईरानी कप खेला है और तीनों बार ही टाइटल अपने नाम किया है। यह एक बड़ी उपलब्धि कही जा सकती है। विदर्भ की जीत का क्रेडिट हर्ष दुबे और यश ठाकुर को जाता है।
इन दोनों गेंदबाजों ने मैच में 6-6 विकेट हासिल करते हुए रेस्ट ऑफ़ इंडिया की कमर तोड़ने का काम किया है। बैटिंग में विदर्भ के लिए अथर्व तायडे ने दमखम दिखाते हुए धमाका कर दिया। पहली पारी के दौरान तायडे के बल्ले से 143 रनों की शानदार पारी देखने को मिली।
हार मिलने के बाद रेस्ट ऑफ़ इंडिया के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि विदर्भ ने शानदार खेल दिखाया और पूरी तरह से जीत के हकदार थे। अगर हम हालात को ठीक से समझकर बेहतर तरीके से बल्लेबाज़ी करते, तो मुझे लगता है कि हम लक्ष्य के काफ़ी करीब पहुंच सकते थे।
अथर्व तायडे बैटिंग में इस मुकाबले के हीरो थे, इसके अलावा उन्होंने यश ढुल का एक अहम कैच भी हासिल किया। इस वजह से उनको मुकाबले का बेस्ट खिलाड़ी चुनते हुए प्लेयर ऑफ़ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।












Click it and Unblock the Notifications