IPL 2025 Tickets: आईपीएल की टिकट कैसे खरीदें? खर्च करने होंगे इतने पैसे, जानें पूरा प्रॉसेस
IPL 2025 Tickets: आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाना है। 18वें सीज़न में कई टीमों में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन किया गया था। जिसमें कई खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपये की बारिश की गई।
22 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट (IPL 2025 Tickets)
आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स सहित 10 टीमें ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेंगी। यह सीज़न 22 मार्च से शुरू होगा और फाइनल 25 मई को खेला जाएगा। फैंस आईपीएल 2025 का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।

कितनी है आईपीएल की टिकट की कीमत
इस बार आईपीएल के मैच 13 मैदानों पर आयोजित किए जाएंगे। मैच के दौरान ये सभी स्टेडियम खचाखच भरे होने की उम्मीद है। आईपीएल की ओर से जारी की गई टिकटों की कीमत की बात करें तो ये 400 रुपये से शुरू होंगे। टिकटों की कीमत 400 रुपये से शुरू होकर 35,000 रुपये तक रखी गई है। ऐसे में एक आम गरीब आदमी से लेकर पूंजीपति वर्ग तक आईपीएल का मजा उठा सकता है।
आईपीएल 2025 के टिकट ऑनलाइन कैसे खरीदें?
आईपीएल 2025 के टिकट ऑनलाइन उपलब्ध हैं और फैंस उन्हें BookMyShow और District by Zomato पर जाकर बुक कर सकते हैं। पहला मैच कोलकाता में होगा और इस मैच के लिए टिकटों की कीमत 900 रुपये से शुरू होकर 35,000 रुपये तक है। कीमतो में यह अंतर सीट के स्थान, मैच की प्रोफ़ाइल और प्रतियोगिता के आयोजन स्थल के कारण है।
ऑफलाइन भी ले सकते हैं टिकट
रिपोर्ट के अनुसार, मैच की मेजबानी करने वाले विभिन्न स्टेडियमों में भी टिकट उपलब्ध होंगे। आयोजन स्थलों पर विशेष काउंटर होंगे, जहाँ से टिकट खरीदे जा सकते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि रिफंड केवल तभी किया जाएगा जब मैच एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो जाए। कोई अन्य रिफंड स्वीकार नहीं किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications