IPL 2025: मेगा ऑक्शन में रहेगा विकेटकीपर का जलवा, पंत-ईशान के साथ-साथ रिलीज हुए ये बड़े नाम
IPL Retention 2025: 31 अक्तूबर यानी गुरुवार को सभी टीमें अपनी अपनी रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस दौरान कई हैरान करने वाले फैसले देखने को मिले। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने अपने कप्तान केएल राहुल को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। निकोलस पूरन (21 करोड़ रुपये) को रिटेन किया है।
इसके साथ-साथ रवि बिश्नोई (11 करोड़ रुपये), मयंक यादव (11 करोड़ रुपये), मोहसिन खान (4 करोड़ रुपये) और आयुष बडोनी (4 करोड़ रुपये) को भी अपने साथ रखा है।
ऑक्शन में रहेगा विकेटकीपर का जलवा
ऋषभ पंत, केएल राहुल, ईशान किशन, जोस बटलर और क्विंटन डिकॉक जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया है। ये सभी खिलाड़ी शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ बेहतरीन विकेटकीपिंग के लिए भी जाने जाते हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने फैसले से सभी को हैरान कर दिया है. दिल्ली ने आगामी सीजन के लिए ऋषभ पंत को रिटेन नहीं किया है। ऐसे में ऑक्शन में विकेटकीपर पर पैसों की बारिश हो सकती है।

पंजाब के पास सबसे ज्यादा पैसा
पंजाब किंग्स (PBKS) ने शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह को रिटेन किया है। पंजाब किंग्स ने शशांक सिंह को 5.5 करोड़ और प्रभसिमरन सिंह को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया। इस बार सभी टीमों के पर्स में कुल 120 करोड़ रुपये दिए गए, जिसमें से रिटेंशन के बाद बचे हुए पैसे नीलामी में काम आने हैं। ऐसे में पंजाब सबसे अधिक करीब 110 करोड़ रुपये लेकर ऑक्शन टेबल पर जाएगी।
पंजाब ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज
शिखर धवन (कप्तान), अर्शदीप सिंह, ऋषि धवन, हर्षल पटेल, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, जितेश शर्मा, अथर्व तायदे, शिवम सिंह, हरप्रीत भाटिया, विदवथ कावेरप्पा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, प्रिंस चौधरी, तनय त्यागराजन, आशुतोष शर्मा जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, कैगिसो रबाडा, नाथन एलिस, सैम कुरेन, सिकंदर रजा, क्रिस वोक्स, राइली रूसौ।












Click it and Unblock the Notifications